मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से टिकट मिल गया है। इसी के साथ उनका सियासी सफर भी शुरू हो गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं अपर्णा से कैसे मिले प्रतीक यादव। आइए हम बताते हैं अपर्णा-प्रतीक की लव स्टोरी की कहानी।
मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव और अपर्णा ने सालों के प्रेम संबंध के बाद 2011 में शादी की थी।
अपर्णा और प्रतीक का ये प्यार करीब आठ साल चला था। एक इंटरव्यू में अपर्णा ने बताया था कि 'हम 8 साल से दोस्त हैं। इसलिए आप हमें हाईस्कूल स्वीटहर्ट्स कह सकते हैं।'
2011 में हुई ये शादी शहर की चर्चित शादियों में से एक थी। अपर्णा-प्रतीक की इस शादी में अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन सरीखे सेलिब्रेटीज शामिल हुए थे।
अर्पणा बिष्ट यादव ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की है। प्रतीक लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट डिग्री ले चुके हैं।
मुलायम सिंह के बड़े बेटे अखिलेश यादव जहां यूपी के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं वहीं प्रतीक राजनीति से बहुत दूर हैं। जानकारों की मानें तो प्रतीक खुद राजनीति में नहीं आना चाहते वो अपनी पत्नी अपर्णा यादव को राजनीति में देखना चाहते हैं।