11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के लिए 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो रहा है। लोकतंत्र के इस महापर्व में लोग बढ़- चढ़कर हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की कतारें देखी जा रही हैं। इस चुनावी माहौल में अमर उजाला ने अपने चुनावी रथ के जरिए लगातार कई संसदीय क्षेत्रों की यात्रा में न सिर्फ जनता और उनके प्रतिनिधियों से बातचीत की बल्कि #वोटकरो का अभियान भी चलाया। इस अभियान के तहत आज पहले चरण में अमर उजाला के कई पाठकों ने हमारे साथ वोट करने के बाद अपनी तस्वीरें शेयर की।
अमर उजाला के 'वोट करो' अभियान से जुड़े पाठक, सोशल मीडिया पर साझा कीं मतदान की तस्वीरें
हमारे 'वोट करो अभियान' के साथ जुड़ कर हमारे पाठकों ने मतदान करने के बाद अपनी तस्वीर शेयर की हैं। हम सबसे अपील करना चाहेंगे कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में घरों से निकलें और लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
अमर उजाला के इस पहल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की थी। #VoteKaro नाम के इस अभियान के बारे में ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने आपके पसंदीदा समाचार समूह अमर उजाला को भी टैग किया था।
हम आपसे अपील करते हैं कि एक लोकतांत्रिक राष्ट्र में वोट देकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। 'अमर उजाला' लोकतंत्र के इस महापर्व का सम्मान करते हुए आप सभी से अपने-अपने मताधिकार का सदउपयोग करने की अपील करता है।
आप सभी आज छुट्टी के दिनों में अपने-अपने मतदान केंद्र पर जा कर वोट करें और सोशल मीडिया पर हैशटैग #votekaro के साथ अमर उजाला को टैग करते हुए शेयर करें।