फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस के घोषणापत्र में ये 10 बड़े वादे, राहुल ने चला मास्टर स्ट्रोक

Tue, 02 Apr 2019 07:20 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 02 Apr 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: highlights of congress manifesto, Nyay could play major role
कांग्रेस का घोषणापत्र - फोटो : PTI
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। इसमें गरीबों को न्यूनतम आय योजना (न्याय) के तहत सालाना 72 हजार रुपये देने सहित कई वादे किए गए हैं। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हर मोर्चे पर नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए लोकलुभावन वादे किए हैं। राहुल गांधी ने संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, घोषणापत्र समिति के प्रमुख पी चिदंबरम और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस घोषणापत्र पैनल ने लोगों की आवाज को शब्दों में ढाला है। इस घोषणापत्र की 10 बड़ी बातें विस्तार से जानिए।


 
Lok Sabha Elections 2019: highlights of congress manifesto, Nyay could play major role
कांग्रेस का घोषणापत्र - फोटो : PTI

न्यूनतम आय योजना (न्याय)

घोषणापत्र में ‘न्याय’ योजना का प्रमुखता से जिक्र है जिसके तहत गरीबों को 72,000 रुपये सालाना देने के वादा किया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस घोषणापत्र में सबसे प्रमुख वादा है न्यूनतम आय योजना ‘न्याय’। इसके तहत समाज के सबसे गरीब लोगों को 72,000 रुपए दिए जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कुछ दिनों पहले एलान किया था कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो गरीबी हटाने के लिए न्यूनतम आय योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत देश के पांच करोड़ सबसे गरीब परिवारों को प्रति माह 6,000 रुपये दिए जाएंगे। न्याय को इस चुनाव में कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। 

 
Lok Sabha Elections 2019: highlights of congress manifesto, Nyay could play major role
किसान - फोटो : Social Media

किसान 

घोषणापत्र में किसानों की स्थिति सुधारने के लिए अलग बजट के प्रावधान का वादा किया गया है। किसानों के लिए बड़े एलान करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि किसानों के लिए अलग बजट होगा। किसान ईमानदार हैं । हमने निर्णय लिया है कि कर्ज अदायगी नहीं करने पर किसानों के खिलाफ फौजदारी अपराध का मामला दर्ज नहीं होगा, दीवानी अपराध का मामला होगा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: highlights of congress manifesto, Nyay could play major role
परीक्षा देते विद्यार्थी। (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

रोजगार 

पार्टी ने सरकारी सेवाओं की 22 लाख रिक्तियों को भरने का वादा किया है। ग्रामीण स्तर पर हर साल लाखों युवाओं को रोजगार देने का भी घोषणापत्र में जिक्र है। राहुल गांधी दो दिन पहले ही इस तरह का वादा कर चुके थे। इसे भी घोषणापत्र में शामिल किया गया है। राहुल गांधी ने कहा, रोजगार का मुद्दा दूसरा बड़ा वादा है। 22 लाख सरकारी नौकरियां रिक्त हैं। इन रिक्तियों को एक साल में भरा जाएगा। ग्रामीण इलाकों में हर साल 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा कारोबार शुरू करेंगे तो तीन साल तक किसी अनुमति की जरूरत नहीं होगी। मनरेगा में कार्य दिवसों की संख्या को 100 दिन से बढ़कर 150 दिन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: highlights of congress manifesto, Nyay could play major role
राफेल विमान

राफेल 

कांग्रेस ने कहा कि राफेल और भ्रष्टाचार के अन्य मामलों की जांच कराई जाएगी। बता दें कि राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस, मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है। राहुल अपनी हर रैली में राफेल का मुद्दा जोर शोर से उठाते हैं। उनका आरोप है कि राफेल डील में करोड़ों का घोटाला हुआ है और मोदी सरकार ने अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाया है। वह हर रैली में अनिल अंबानी, विजय माल्या, नीरव मोदी का नाम लेकर पीएम को घेरते हैं। कांग्रेस पहले ही कह चुकी है कि सत्ता में आने पर वह राफेल डील की जांच कराएगी।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed