फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज इतिहास रचने उतरेंगे कोहली, क्या तोड़ पाएंगे IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड?

Tue, 02 Apr 2019 06:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 02 Apr 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli is 68 runs short to become the Highest Run Scorer in IPL History
सुरेश रैना और विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली मंगलवार को इंडियन टी-20 लीग का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। राजस्थान के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में विराट सुरेश रैना को पछाड़कर इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनना चाहेंगे।

Virat Kohli is 68 runs short to become the Highest Run Scorer in IPL History
विराट कोहली - फोटो : Social media

फिलहाल, इंडियन टी-20 लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड चेन्नई के बल्लेबाज सुरेश रैना के नाम दर्ज हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज के अब तक 5070 रन हैं। बैंगलोर के अगुवा विराट 5003 रन के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। अगर वह आज 68 रन बना लेते हैं तो इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे।

Virat Kohli is 68 runs short to become the Highest Run Scorer in IPL History
सुरेश रैना

अगर विराट आज यह रिकॉर्ड तोड़ जाते हैं तो सुरेश रैना से बेहतर रिकॉर्ड के साथ सर्वाधिक रन स्कोरर का ताज पहनेंगे। रैना ने जहां 179 मैच की 175 पारियों में 5070 रन बनाए हैं तो विराट 167 मुकाबले की 159वीं पारी पर यह आंकड़ा छूएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli is 68 runs short to become the Highest Run Scorer in IPL History
रोहित शर्मा - फोटो : file photo

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा 4587 रन के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। फिर हैदराबाद के ओपनर डेविड वॉर्नर का नंबर आता है। उनके बल्ले से इस टूर्नामेंट में अबतक  4268 रन के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं। कोलकाता के रॉबिन उथप्पा 4242 रन के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli is 68 runs short to become the Highest Run Scorer in IPL History
आरसीबी - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे मौजूदा इंडियन टी-20 लीग में बैंगलोर और विराट दोनों का ही प्रदर्शन निराशानजक रहा है। टीम जहां अपने तीनों ही मैच हार चुकी है तो विराट इन तीन मुकाबलों में सिर्फ 55 रन ही बना पाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed