18 अप्रैल 2019: आज दूसरे चरण में इन हॉट सीटों पर दिग्गजों के बीच महामुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा (उत्तर प्रदेश)
उत्तर प्रदेश का मथुरा संसदीय क्षेत्र अपने स्टार फैक्टर के कारण हमेशा ही चर्चा का विषय रहता है। वर्तमान में यहां से बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा नेता हेमा मालिनी सांसद हैं। इस बार फिर भाजपा ने हेमा मालिनी पर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा टिकट दिया है। उनके खिलाफ इस सीट से कांग्रेस के महेश पाठक मैदान में हैं। वहीं सपा-बसपा महागठबंधन ने भी कुंवर नरेंद्र सिंह जैसे मजबूत उम्मीदवार को खड़ा किया है।
फतेहपुर सीकरी (उत्तर प्रदेश)
फतेहपुर सीकरी पर यहां के हाई प्रोफाइल और दिग्गज नेताओं के कारण पूरे देश की नजर बनी हुई है। कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर इस संसदीय क्षेत्र का बड़ा चेहरा हैं। उनके खिलाफ भाजपा के राजकुमार चहर और महागठबंधन के श्रीभगवान शर्मा को टिकट दिया गया है।
बंगलूरू दक्षिण (कर्नाटक)
कर्नाटक की बंगलूरू दक्षिण लोकसभा सीट वैसे तो राज्य की प्रतिष्ठित सीटों में गिनी जाती है, लेकिन इस बार यह अपने उम्मीदवारों के कारण खासी चर्चा में है। यहां से भाजपा ने अपने यूथ आइकन तेजस्वी सूर्या को मैदान में उतारकर पूरी बाजी का नजरिया पलट दिया है। तेजस्वी का सामना करने के लिए यहां से कांग्रेस जेडीएस गठबंधन ने बीके हरिप्रसाद को उतारा है।
बीड (महाराष्ट्र)
महाराष्ट्र की बीड लोकसभा सीट पर भी चुनावों के दुसरे चरण में मतदान होना है। भाजपा ने यहां से अपनी मौजूदा सांसद प्रीतम मुंडे को टिकट दिया है। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बजरंग मनोहर सोनवणे को टिकट दिया है। प्रीतम मुंडे भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं और बजरंग मनोहर सोनवणे राकांपा के जिलाअध्यक्ष हैं।