{"_id":"5cc1c30cbdec2214435fdc88","slug":"lok-sabha-chunav-2019-pm-modi-road-show-comparison-with-2014-in-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2014 में पीएम मोदी के रोड शो के पांच साल बाद कितना बदला बनारस का मिजाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2014 में पीएम मोदी के रोड शो के पांच साल बाद कितना बदला बनारस का मिजाज
Fri, 26 Apr 2019 09:00 AM IST
Abhishek Singh
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 26 Apr 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2014 का लोकसभा चुनाव कई मायनों में अहम था। एक तरफ तब के गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी थे तो दूसरी तरफ भ्रष्टाचार के आरोप में घिरी कांग्रेस थी। उस वक्त नरेंद्र मोदी अपने चुनावी भाषणों में 'गुजरात मॉडल' का जिक्र करते थे तो वहीं उन पर गोधरा दंगा कराने का कई नेता आरोप लगाते थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 की तरह ही वाराणसी में रोड शो किया जिसमें पीएम मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद थे। इस दौरान भाजपा समर्थक खूब नारे लगा रहे थे।
नरेंद्र मोदी
- फोटो : Socail Media
नरेंद्र मोदी ने 2014 में सरदार पटेल, स्वामी विवेकानंद, भीमराव अंबेडकर और मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया किया था। आज पीएम मोदी ने मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रोड शो शुरू किया।
नरेंद्र मोदी
- फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 के रोड शो में सफेद कुर्ता पहने नजर आए थे। लेकिन इसबार उन्होंने भगवा कुर्ता पहना। भाजपा नेताओं की मानें तो वे भगवा को त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक मानते हैं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी भगवा पहने नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : Social Media
वाराणसी में प्रधानमंत्री की यह 20 वीं रैली है। आज भी ठीक उसी तरह लोगों में जोश दिखा जैसे 2014 में दिखा था। प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर मुस्कान साफ दिख रही थी और वह लोगों का अभिवादन करते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
वाराणसी में मोदी का रोड शो
- फोटो : Social Media
यह नजारा 2014 और 2019 में मोदी के वाराणसी के रोड शो का है। लोग काशी में मोदी, मोदी के नारे लगा रहे थे। 2014 का मशहूर नारा था 'अबकी बार मोदी सरकार' तो इसबार 'फिर एक बार मोदी सरकार' का नारा लोगों की जुबान पर था।