फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नामांकन भरने के बाद पीएम मोदी बोले- काशी के लोगों ने प्यार और दुलार दिया, देखें तस्वीरें

Fri, 26 Apr 2019 01:22 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 26 Apr 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: PM MODI files nomination from Varanasi see photos
नरेंद्र मोदी - फोटो : ani

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद पीएम मोदी ने काशी की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा- काशी के लोगों ने मुझे प्यार और दुलार दिया है। 12-15 घंटे का रोड शो सिर्फ काशी के लोग ही कर सकते हैं। पांच साल बाद एक बार फिर काशी के लोगों का आशीर्वाद मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान जनता से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने और मजबूत सरकार चुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि काशी के लोग संकल्पबद्ध हैं। 

Lok sabha chunav 2019: PM MODI files nomination from Varanasi see photos
नरेंद्र मोदी-प्रकाश सिंह बादल-अमित शाह-राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग ऐसा माहौल बनाने लग गए हैं कि मोदी जी तो जीत गए हैं और वोट नहीं करेंगे तो चलेगा। कृपया करके ऐसे लोगों की बातों में मत आइए। मतदान आपका हक है, लोकतंत्र एक उत्सव है, देश को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करना चाहिए। इससे पहले पीएम मोदी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पर्चा दाखिल किया और वहां मौजूद लोगों का भी शुक्रिया अदा किया।
Lok sabha chunav 2019: PM MODI files nomination from Varanasi see photos
नरेंद्र मोदी-प्रकाश सिंह बादल - फोटो : ani
प्रधानमंत्री के नामांकन दाखिल करने के दौरान बीजेपी के सहयोगी दलों के शीर्ष नेता मौजूद थे। इनमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, नीतीश कुमार, उद्धव ठाकरे, प्रकाश सिंह बादल, नितिन गडकरी और सुषमा स्वराज शामिल थे। मोदी ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी के सामने अपना नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावकों में डोमराज परिवार के जगदीश चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता, अन्नपूर्णा शुक्ला और कृषि वैज्ञानिक राम शंकर पटेल शामिल रहे। प्रधानमंत्री ने नामांकन दाखिल करने से पहले अकाली दल के अध्यक्ष प्रकाश सिंह बादल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: PM MODI files nomination from Varanasi see photos
नरेंद्र मोदी-अमित शाह-राजनाथ सिंह - फोटो : ani
नामांकन से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: PM MODI files nomination from Varanasi see photos
नरेंद्र मोदी - फोटो : ani
प्रधानमंत्री ने नामाकंन भरने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए काशीवासी संकल्पबद्ध हैं। नामांकन भरने से पहले मोदी ने अन्नपूर्णा शुक्ला के भी पैर छुए। उन्होंने नामांकन से पहले और बाद में कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद एनडीए के दिग्गज नेताओं से बातचीत की। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  काल भैरव मंदिर पूजा-अर्चना के लिए पुहंचे थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed