फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागपुर: कुछ इस तरह मनाया गया आरएसएस मुख्यालय पर विजय दशमी उत्सव, देखें तस्वीरें

Tue, 08 Oct 2019 09:05 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 08 Oct 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
Live update Nagpur Vijay Dashami festival begins at RSS headquarters, see photos
कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे नितिन गडकरी - फोटो : ANI

आज देश भर में विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है। विजयदशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर देश के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आरएसएस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। गौरतलब है कि आरएसएस का मुख्यालय नागपुर में स्थित हैं, और नागपुर केंद्रीय मंत्री का संसदीय क्षेत्र हैं। 



Live update Nagpur Vijay Dashami festival begins at RSS headquarters, see photos
कार्यक्रम में शिरकत करते जनरल वीके सिंह - फोटो : ANI

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अगुवाई में निकलने वाली इस पथ संचलन में हिस्सा लेने के लिए सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह पहुंचें। उन्हें मंच पर स्वयंसेवकों से बात करते देखा गया। आरएसएस द्वारा हर वर्ष दशहरा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। 

Live update Nagpur Vijay Dashami festival begins at RSS headquarters, see photos
संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर - फोटो : ANI

नागपुर में आरएसएस द्वारा हर साल दशहरा उत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत हर साल होने वाले इस कार्यक्रम की अगुवाई करते हैं। नागपुर के आरएसएस मुख्यालय में इस साल हो रहे विजयदशमी पर्व में मुख्य अतिथि के तौर पर एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर उपस्थित रहें। शिव नाडर ओर संघ प्रमुख दोनों को अन्य स्वयंसेवकों  के साथ मंच पर देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Live update Nagpur Vijay Dashami festival begins at RSS headquarters, see photos
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

विजयदशमी के उत्सव में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी नागपुर पहुंचे। उन्हें केंद्रीय मंत्री नितन गडकरी और जनरल वीके सिंह के साथ मंच पर देखा गया। देवेंद्र फडणवीस भी नागपुर से ही आते हैं। गौरतलब है कि इसी महीने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले है। 

विज्ञापन
Live update Nagpur Vijay Dashami festival begins at RSS headquarters, see photos
शस्त्र पूजा करते संघ प्रमुख - फोटो : ANI

विजयदशमी के इस पर्व पर शस्त्रों की पूजा की जाती है। आरएसएस के नागपुर स्थित मुख्यालय पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शस्त्रों की पूजा कीं। उन्होंने पूजा की थाली लेकर शस्त्रों की पूजा की और शस्त्रों पर फूल बरसाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed