भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे पहली बार पिता बने हैं। बीते शनिवार को रहाणे की पत्नी राधिका धोपावकर ने बेटी को जन्म दिया। जब राधिका ने बेटी को जन्म दिया तब रहाणे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेल रहे थे।
बेटी के जन्म पर रहाणे खेल रहे थे टेस्ट मैच, जीतने के बाद अब शेयर की नन्हीं परी की प्यारी तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैच खत्म होने के बाद रहाणे ने सोमवार को ट्विटर पर अपनी नवजात बेटी और पत्नी के साथ तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में रहाणे और उनकी पत्नी राधिका दोनों मिलकर अपनी बेटी को गोद लिए हुए हैं। रहाणे इस तस्वीर को हेलो कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
Hello ❤️ pic.twitter.com/25oQyXOQeV
— Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) October 7, 2019
गौरतलब है कि बीते शनिवार को टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर अजिंक्य रहाणे को बधाई देते हुए यह जानकारी दी थी। हरभजन ने लिखा था, नए नवेले पिता अजिंक्य रहाणे को बधाई। उम्मीद है कि मां और नन्हीं परी अच्छे होंगे। जिंदगी का बेहतरीन हिस्सा अब शुरू हुआ है अज्जू।
Congratulations new daddy in town @ajinkyarahane88 hope Mum and lil princess 👸 are doing well.. fun part of life starts now ajju. #fatherhood
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) October 5, 2019
बता दें कि अजिंक्य रहाणे ने 2014 में अपने बचपन की दोस्त राधिका से शादी की थी। दोनों स्कूल में पहली बार मिले थे और शादी करने से पहले काफी समय तक दोस्त बने रहे। इस साल जुलाई में, दोनों ने गर्भावस्था की खबर का खुलासा किया था। राधिका ने कुछ महीने पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेबी बंप की कुछ तस्वीरें साझा की थीं।
रहाणे उन भारतीय क्रिकेटर्स में शुमार हो गए हैं जो एक बच्ची के पिता हैं। इनमें एमएस धोनी, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, रोहित शर्मा और हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।