फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं पंजाब के दिग्गज, जिनकी साख लगी है दांव पर

Wed, 08 Mar 2017 07:53 AM IST
amarujala.com, Written By : विकास जांगड़ा
amarujala.com, Written By : विकास जांगड़ा Updated Wed, 08 Mar 2017 07:53 AM IST
विज्ञापन
leaders of punjab assembly election prestige on stake
पंजाब के नेता
पंजाब में वोटिंग हो चुकी है, अब सबकी निगाहें परिणामों पर टिकी। पंजाब विधानसभा चुनाव कई मायनों में खास रहे। एक ओर अकाली-बीजेपी गठबंधन पर साख बनाने और फिर से सरकार बनाने का दबाव है, वहीं, कांग्रेस एक बार फिर जीत की आस लिए मैदान में उतरी। लेकिन इस सबके बीच आम आदमी पार्टी ने पंजाब में स्थापित अकाली और कांग्रेस दल की नींद उड़ा कर रख दी है। मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। ऐसे में सबको परिणामों का इंतजार है, ताकि पता लग सके पंजाब की जनता ने किस पर भरोसा जताया है। 
leaders of punjab assembly election prestige on stake
अमरिंदर सिंह
कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब में कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार कैप्टन अमरिंद सिंह, पटियाला की दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। इन सीटों पर अमरिंदर सिंह के सामने पार्टी के भरोसे समेत खुद की राजनीतिक साख को कायम रखना है। पटियाला में अमरिंदर सिंह का घर है वहीं उनकी दूसरी सीट लांबी भी पटियाला से महज चार घंटे की दूरी पर है। लांबी सीट पर अमरिंदर सिंह प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। बादल इस सीट पर 1997 के बाद से कभी नहीं हारे हैं।
leaders of punjab assembly election prestige on stake
प्रकाश स‌िंह बादल
प्रकाश सिंह बादल
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कह चुके हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव है। पांच बार सीएम रह चुके बादल इस बार अपने ही घर में घिरे नजर आ रहे हैं। लांबी में उन्हें कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह और आप के जरनैल सिंह से तगड़ी चुनौती मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
leaders of punjab assembly election prestige on stake
Sukhbir Singh Badal - फोटो : Amar Ujala
सुखबीर बादल
जलालाबाद में सुखबीर का मुकाबला कांग्रेस के रवनीत बिट्टू और आप के भगवंत मान से है। मजीठा में बिक्रम को कांग्रेस के लाली मजीठिया और आप के हिम्मत शेरगिल चुनौती दे रहे हैं। पहली बार दोनों दिग्गजों को इतनी कड़ी चुनौती मिल रही है।
विज्ञापन
leaders of punjab assembly election prestige on stake
रजिंदर कौर भट्ठल
पूर्व सीएम रजिंदर कौर भट्ठल
लहरागागा की सीट पर अकाली दल ने पूरी ताकत लगा दी है, वहीं कांग्रेस ने भी इस सीट पर कोई कसर नहीं छोड़ी। पूर्व सीएम और कांग्रेसी नेता रजिंदर कौर भट्ठल भी इस बर लहरागागा में घिरी नजर आ रही हैं। उनका मुकाबला वित्तमंत्री परमिंदर ढींढसा से है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed