फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उम्दा: कांच की छत और शानदार कुर्सियां, सीट घुमाने का भी विकल्प, जानें रेलवे के विस्टाडोम कोच की खासियत

Sat, 26 Jun 2021 11:49 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 26 Jun 2021 11:49 AM IST
सार

मध्य रेलवे ने मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन सेवा को फिर से बहाल कर दिया है। इसके बाद से यह स्पेशल ट्रेन अपने खास विस्टाडोम कोच को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। 

विज्ञापन
Konkan Railway restores Mumbai-Pune Deccan Express special train services with Vistadome coach
विस्टाडोम कोच - फोटो : ANI

कोरोना महामारी का कहर थोड़ा कम हुआ, तो एक बार फिर भारतीय रेलवे नियमित ट्रेनों के संचालन को बढ़ाने पर काम कर रहा है। हाल ही में रेलवे ने कई ट्रेनों का परिचालन फिर से बहाल कर दिया है, तो कुछ स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बेचने पर लगी रोक हटा दी है। इसी बीच, मध्य रेलवे ने मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन सेवा को फिर से बहाल कर दिया है। इसके बाद से यह स्पेशल ट्रेन अपने खास विस्टाडोम  कोच को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। आइए बताते हैं आपको कोच की खासियत..

Konkan Railway restores Mumbai-Pune Deccan Express special train services with Vistadome coach
विस्टाडम कोच - फोटो : ANI

देश में कई रेलमार्ग ऐसे हैं, जहां पर प्राकृतिक नजारों की भरमार है। ऐसे में ट्रेन के सफर का मजा कई गुना बढ़ जाता है। अगर इन रेलमार्गों पर सफर विस्टाडोम कोच में करने के लिए मिल जाए तो फिर क्या ही कहने। पहाड़ों पर चलने वाली कई ट्रेनों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विस्टाडोम कोच लगाए गए हैं। इनमें कालका-शिमला रेलमार्ग शामिल है। कालका-शिमला के बाद अब भारतीय रेलवे की ओर से मुबई-पुणे मुंबई रेल रूट पर भी पहली बार विस्टाडोम कोच चलाया गया है। ये कोच अपनी लग्जरी सुविधाओं और ट्रेन में खास अनुभव कराने के लिए जाने जाते हैं।

Konkan Railway restores Mumbai-Pune Deccan Express special train services with Vistadome coach
विस्टाडोम कोच - फोटो : ANI

विस्टाडोम कोच में कांच की छत, बड़ी-बड़ी पारदर्शी विंडो, लग्जरी और आरामदायक लगी हुई है। ये कुर्सियां 180 डिग्री तक घूम सकती है यानी कि अब अपने पड़ोस वाली सीट पर बैठे यात्री से बात करने के लिए गर्दन घुमाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप सीट घुमाकर आराम से बात कर सकेंगे। वहीं कोच में लगी बड़ी-बड़ी खिड़कियों से आप आराम से बाहर का नजारा देख सकते हैं। 



विज्ञापन
विज्ञापन
Konkan Railway restores Mumbai-Pune Deccan Express special train services with Vistadome coach
CPRO, Central Railway - फोटो : ANI

सेंट्रल रेलवे के पीआरओ ने बताया कि मुंबई-पुणे रेलमार्ग पर विस्टाडोम कोच डेक्कन एक्सप्रेस में जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि ये कोच पूरी तरह से एसी है। इसके दरवाजे बटन ऑपरेटेड हैं, इसकी कुर्मियां 180 डिग्री पर घूमती हैं और छत पारदर्शी है। उन्होंने बताया कि आज कोच की पहली ट्रिप थी, इसके लिए 44 सीटें बुक हो चुकी। डेक्कन एक्सप्रेस में विस्टाडम कोच लगने से उत्साहित एक यात्री ने कहा कि विस्टाडोम कोच मुंबई-पुणे मार्ग पर घाटी, नदी, झरने सहित बहुत से प्राकृतिक नजारों के दीदार करवाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed