हसीना पारकर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन है। पारकर ने लगभग 40 सालों तक दक्षिण मुंबई के नागपाडा इलाके पर अपना राज चलाया था। वो गॉर्डोन हाउस में रहती थी। आगे की तस्वीरों में देखिए, हसीना की कहानी...
लेडी डॉन 'हसीना पारकर' की कहानी तस्वीरों की जुबानी
बताया जाता है कि 80 गैरकानूनी मामलों में उसका नाम जुड़ा था। उसने अपने गैरकानूनी कामों के जरिए अघोषित धन जुटाया था। हसीना पारकार से लोग इतना खौफ खाते थे कि कोई भी उसके खिलाफ किसी मामले में अदालत में गवाही देने को तैयार नहीं होता था।
साल 1991 में उसके पति इस्माइल पारकर की भी हत्या की गई थी। हसीना ने अपने जीवन में काफी कठिन परिस्थितियों का सामना किया है, उसके बेटे की मौत 2006 में एक सड़क हादसे में हुई थी, जिसके बाद हसीना अंदर से टूट चुकी थी। हसीना की मौत मुंबई में 7 जुलाई, 2014 को हुई थी, उस समय वह 51 वर्ष की थी।