फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए, डोकलाम में चीन के मुकाबले कितनी मजबूत स्थिति में भारत

Thu, 10 Aug 2017 05:31 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Thu, 10 Aug 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
Know, how india be strong than china on doklam border
- फोटो : The Washington Post

भूटान के डोकलाम में भारत और चीन के बीच ‌मची तकरार के बीच खबर आ रही है कि चीन ने सीमा पर अपनी आर्मी के रहने के लिए 80 से ज्यादा टेंट का निर्माण किया है। इन टेंट को चीन ने विवादित सीमा से एक किलोमीटर दूर बनाया है, ताकि सैनिकों को रहने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, चीन के करीब 800 सैनिक डोकलाम के पास बने इन टेंट में रह रहे हैं। वहीं ग्राउंड जीरो पर 300 सैनिक लगातार निगरानी रखे हुए हैं। चीन की हरकतों को देखते हुए बड़ा सवाल ये उठता है कि अगर सीमा पर युद्ध के हालात बनते हैं तो भारत वहां किस स्थिति में है? आइए, डालते हैं इस पर एक नजर।

Know, how india be strong than china on doklam border

भौगोलिक रूप से मजबूत स्थिति में है भारत
डोकलाम में भारत चीन के मुकाबले ज्यादा मजबूत स्थिति में है और उसकी बड़ी वजह है इस क्षेत्र की भौगोलिक ‌स्थिति। जानकारों के अनुसार भारत यहां ऊंचाई पर है जबकि चीन निचले क्षेत्र में। ऐसे में अगर चीन यहां हमला करने की गलती करता है तो उसे यहां भारत के मुकाबले तीन गुणा सैनिकों को तैनात करना होगा। इसके अलावा चीन के विमानों को ऊंचे पठारों से उड़ान भरनी होगी जबकि भारत के लिए ये आमने सामने की टक्कर वाला मुकाबला होगा।

Know, how india be strong than china on doklam border
- फोटो : file photo

सामरिक रूप से भी मजबूत है भारत
चीन से लगती 33 सौ किलोमीटर लंबी सीमा पर सिक्किम के नजदीक पड़ने वाला डोकलाम ही एक ऐसा इलाका है जहां भारत सामरिक रूप से भी काफी मजबूत स्थिति में है। पिछले कुछ समय से भारत ने सामरिक रूप से खुद को यहां काफी नजदीक किया है। जबकि चीन यहां अभी विस्तार ही कर रहा है। हालांकि डोकलाम विवाद बढ़ने के बाद चीन ने यहां सैनिकों और हथियारों का जमावड़ा बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know, how india be strong than china on doklam border
indian army - फोटो : indian army

सैन्य एयरबेस के मामले में भी मजबूत स्थिति में भारत
डोकलाम क्षेत्र में सैन्य एयरबेस के मामले में भी भारत काफी सुदृढ़ स्थिति में है। चीन को जहां तिब्बत में स्थित अपने बेस से सैन्य मदद मिलेगी वहीं भारत ने असम के तेजपुर में मजबूत सैन्य बेस बना ली है। यहां से एयरफोर्स के सुखाई 30 भी आसानी से उड़ान भर सकते हैं। 

विज्ञापन
Know, how india be strong than china on doklam border
indian army - फोटो : File Photo

चीन सीमा के बेस पर मौजूद हैं भारत के तीन लाख सैनिक
1962 के युद्ध से सबक लेते हुए भारत ने पूर्वोत्तर में अपने सैनिकों की संख्या में भी इजाफा किया है। एक अनुमान के मुताबिक पूर्वोत्तर में चीन से लगती सीमा की सुरक्षा के लिए भारत ने अपने सैन्य इलाकों में तीन लाख सैनिकों की तैनाती कर रखी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed