फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समुद्र के किनारे मिली 1700 साल पुरानी रहस्यमयी इमारत, देखकर वैज्ञानिक भी रह गए दंग

Tue, 16 Jul 2019 02:04 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 16 Jul 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
1700 year old mysterious underground building found near Caspian Sea in Russia
रहस्यमयी इमारत - फोटो : NUST MISIS

दुनिया में आज भी ऐसी कई रहस्यमयी इमारतें हैं, जिनके बारे में शायद ही किसी को पता हो। समय-समय पर खुदाई के दौरान इन प्राचीन इमारतों के बारे में पता चलता है, जिसे देखकर दुनिया हैरान रह जाती है। एक ऐसी ही रहस्यमयी इमारत रूस के एक शहर डर्बेंट के पास कैस्पियन सागर के तट पर मिली है, जिसके बारे में पता लगाने में भू-वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। 

1700 year old mysterious underground building found near Caspian Sea in Russia
नार्यन-कला किला - फोटो : NUST MISIS

यह रहस्यमयी इमारत मध्ययुगीन किले नार्यन-कला के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह इमारत करीब 1700 साल पुरानी है, जो पूरी तरह से भूमिगत और स्थानीय शेल चूना-पत्थर से निर्मित है।  

1700 year old mysterious underground building found near Caspian Sea in Russia
नार्यन-कला किला - फोटो : NUST MISIS

हालांकि, इस इमारत के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए भू-वैज्ञानिक खुदाई का काम नहीं कर रहे हैं, क्योंकि इससे यूनेस्को की धरोहर नार्यन-कला किले को नुकसान पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
1700 year old mysterious underground building found near Caspian Sea in Russia
रहस्यमयी इमारत - फोटो : NUST MISIS

भू-वैज्ञानिक म्यूऑन रेडियोग्राफी की मदद से इस रहस्यमयी इमारत को स्कैन कर जानकारी जुटा रहे हैं। इस काम में स्कोबेल्त्सिन इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्स लोमोनोसोव मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी और डागेस्टैन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता लगे हुए हैं। 

विज्ञापन
1700 year old mysterious underground building found near Caspian Sea in Russia
रहस्यमयी इमारत - फोटो : NUST MISIS

शोधकर्ताओं के अनुसार, यह इमारत एक क्रॉस के आकार में है। यह 36 फीट ऊंची, 50 फीट लंबी और 44 फीट चौड़ी है। उनका मानना है कि यह दुनिया की सबसे पुरानी चर्चों में से एक हो सकती है। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह एक जलाशय या एक जोरास्ट्रियन फायर मंदिर भी हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed