फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय रेलवे के स्टेशनों पर क्यों लिखा होता है जंक्शन, सेंट्रल और टर्मिनल, जानिए यहां

Mon, 04 Jun 2018 05:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jun 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
old-delhi
भारतीय रेल यानि पटरियों और रेल का जाल। इन पटरियों पर चलती हैं छुक-छुक गाड़ियां एक्सप्रेस, शताब्दी, राजधानी और सुपरफास्ट ट्रेनें। इन ट्रेनों पर चढ़ने के लिए हम अपने शहर में बने रेलवे स्टेशन पर जाते हैं जहां अक्सर हमें टर्मिनल, सेंट्रल और जंक्शन लिखा मिलता है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि क्यों लिखा होता है रेलवे स्टेशन पर ये तीनों नाम? कई बार हम इन नामों  को देखते हैं लेकिन समझ नहीं पाते कि इसके मायने क्या है और इनमें क्या अंतर है। 

लेकिन इस जानकारी से पहले जरूरी है रेलवे के जाल की जानकारी

 Indian Railways does not have every station Junction and Central, know why
station-junction-central
आज कुछ ऐसी ही रोचक जानकारी हम आपके साथ शेयर करना चाहते हैं। हममे से कुछ ही लोग होंगे जिन्होंने ट्रेन की सवारी न की हो। जब ट्रेन  पर चढ़ते हैं तो क्या कभी आपने सोचा है कि रेलवे स्टेशनों के नाम के अन्त में जंक्शन, टर्मिनल, सेन्ट्रल और स्टेशन क्यों लिखा गया है...? 

 लेकिन उससे पहले बात भारतीय रेलवे की। भारतीय रेलवे का नेटवर्क विश्व का चौथा और एशिया का सबसे बड़ा नेटवर्क है। भारतीय रेलवे का ट्रैक देशभर में 92,081 किलोमीटर में फैला हुआ है, जो देश के एक कोने से दूसरे कोने को जोड़ता है। इससे रोजाना लगभग दो करोड़ से ज्यादा लोग सफर करते हैं। 

 
 Indian Railways does not have every station Junction and Central, know why
mathura-jn
भारतीय रेल एक दिन में लगभग 66,687 किलोमीटर की दूरी तय करती हैं, लेकिन आज हम इन सब पर नहीं बल्कि रेलवे स्टेशनों के नाम के अन्त में जंक्शन, टर्मिनल, सेन्ट्रल और स्टेशन क्यों लिखा होता है, जानकारी थोड़ी रोचक है। अगली बार जब आप ट्रेन पर चढ़ें तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें। अगर किसी रेलवे स्टेशन के नाम के अन्त में टर्मिनल लिखा है तो समझ जाइए कि इसके आगे रेलवे ट्रैक नही है, यानि ट्रेन जिस दिशा से आई है वापस उसी दिशा में वापस जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

टर्मिनल को कहते हैं टर्मिनस

 Indian Railways does not have every station Junction and Central, know why
shivaji-terminus

टर्मिनस को आम बोलचाल में टर्मिनल भी कहा जाता है, इसका मतलब यह ऐसे स्टेशन से है जहां से ट्रेन आगे नहीं जाती बल्कि वापस उसी दिशा में लौट जाती है जिधर से वह वापस आई है। यह जानना और भी रोचक है कि देश में फिलहाल 27 ऐसे रेलवे स्टेशन पर टर्मिनल लिखा हुआ है। छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और लोकमान्य तिलक टर्मिनल देश के सबसे बड़े टर्मिनल स्टेशन हैं।
विज्ञापन

अगर लिखा हो सेंट्रल तो क्या है इसका मतलब

 Indian Railways does not have every station Junction and Central, know why
kanpur-central
यह जानकारी थोड़ी चौंकाती है क्योंकि रेलवे स्टेशन के अन्त में अगर सेन्ट्रल लिखा है तो लोगों को यह पता होना चाहिए कि उस शहर में एक से अधिक रेलवे स्टेशन हैं।  जिस रेलवे स्टेशन के अन्त में सेन्ट्रल लिखा है वह उस शहर का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन माना जाता है। यही नहीं रेलवे स्टेशन के अन्त में सेन्ट्रल लिखे होने का दूसरा मतलब भी होता है वह यह कि यह स्टेशन उस शहर का सबसे अधिक व्यस्त रहने वाला रेलवे स्टेशन है। भारत में मुंबई सेन्ट्रल , चेन्नई सेन्ट्रल,  त्रिवेंद्रम सेन्ट्रल , मंगलोर सेन्ट्रल , कानपुर सेन्ट्रल प्रमुख सेन्ट्रल स्टेशन हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed