फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिनटों में दुश्मन को खत्म कर देते हैं ये 5 खतरनाक जहाज, चीन और पाकिस्तान के छूटते हैं इनसे पसीने

Fri, 04 Dec 2020 04:53 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 04 Dec 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
Indian Navy Day 2020: INS Mysore to INS Vikrant to INS Chakra to INS Arihant to INS Vikramaditya here are powerful fleets in Indian Navy
Indian Navy Day 2020 - फोटो : Amar Ujala

आज देशभर में भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day 2020) मनाया जा रहा है। साल 1971 में भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबे को धवस्त करते हुए 'ट्राइडेंट ऑपरेशन' की शुरुआत की थी। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी नौसेना के कराची मुख्यालय पर हमला करके उसे तहस नहस कर दिया था। इस हमले के बाद पाकिस्तान का हौसला टूट गया था। यह ऑपरेशन इतना सटीक था कि अमेरिका तक हैरान रह गया। इसी पराक्रम को याद करने के लिए हर साल 4 दिसंबर को देशभर में भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। 



आज हम आपको भारतीय नौसेना में शामिल INS Mysore, INS Vikrant, INS Chakra, INS Arihant और INS Vikramaditya जैसे एयरक्रॉफ्ट और पनडुब्बियों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर...
 

INS Vikramaditya

Indian Navy Day 2020: INS Mysore to INS Vikrant to INS Chakra to INS Arihant to INS Vikramaditya here are powerful fleets in Indian Navy
INS Vikramaditya - फोटो : www.indiannavy.nic.in

विक्रमादित्य का मतलब है सूर्य जैसा बहादुर। भारतीय नौसेना में यह साल 2013 में शामिल हुआ। यह एक मॉडिफाइड कीव-श्रेणी का विमान वाहक है। 45,000 टन की ताकत वाला यह विमानवाहक पोत भारतीय नौसेना का प्रमुख है। इसकी खासियतों की बात करें तो आईएनएस विक्रमादित्य 30 से अधिक विमानों को तैनात कर सकता है। यह शक्तिशाली सेंसर, कमांड और नियंत्रण सुविधाओं से लैस है। 

INS Arihant

Indian Navy Day 2020: INS Mysore to INS Vikrant to INS Chakra to INS Arihant to INS Vikramaditya here are powerful fleets in Indian Navy
INS Arihant - फोटो : Social Media

यह भारत की पहली और एकमात्र परमाणु संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी है। इसकी खासियतों की बात करें तो यह पनडुब्बी जमीन, हवा और समुद्र से परमाणु हमला करने की क्षमता रखती है। 'आईएनएस अरिहंत' देश को उन दुश्मनों से बचाता है, जो भारत पर परमाणु हमला करने की ताकत रखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

INS Vikrant

Indian Navy Day 2020: INS Mysore to INS Vikrant to INS Chakra to INS Arihant to INS Vikramaditya here are powerful fleets in Indian Navy
INS Vikrant - फोटो : Drajay1976

'आईएनएस विक्रांत' भारत में बनने वाला पहला विमान वाहन है, जो इसे सबसे खास बनाता है। इसे भारत निर्मित एयरक्रॉफ्ट कैरियर 1 के नाम से भी पहचाना जाता है। विक्रांत का मतलब होता है साहसी, यही कारण है कि यह 'जय मां सैम युधि स्पद्रह' सिद्धांत पर काम करता है, जिसका मतलब है कि "मैं उन लोगों को हराता हूं जो मेरे खिलाफ लड़ते हैं"।

विज्ञापन

INS Chakra

Indian Navy Day 2020: INS Mysore to INS Vikrant to INS Chakra to INS Arihant to INS Vikramaditya here are powerful fleets in Indian Navy
INS Chakra - फोटो : wikipedia

यह भारत की एकमात्र परमाणु हमला करने वाली पनडुब्बी है, जो रूस से लीज पर ली गई है। इसकी खासियतों की बात करें तो यह 12,000 टन की पनडुब्बी समुद्र के अंदर 30 नॉट से अधिक की रफ्तार से यात्रा कर सकती है। 'आईएनएस चक्र' दुश्मन के युद्धपोतों को बेअसर कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed