फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी कामयाबी : वायुसेना ने आसमान में 'आकाश' से 10 बार मार गिराए दुश्मन के लड़ाकू विमान

Fri, 04 Dec 2020 04:27 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 04 Dec 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Amid China border conflict, IAF testfires 10 Akash missiles to shoot down enemy fighters
आकाश मिसाइल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने लगातार अपनी ताकत में इजाफा कर दुश्मनों पर अपनी पकड़ मजबूत किए हुए है। भारतीय वायुसेना ने 10 आकाश मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है। आकाश एक मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली है, जिसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा विकसित किया गया है। इसके साथ ही भारत डायनेमिक्स लिमिटेड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा इन मिसाइल को निर्मित किया गया है।



वायुसेना अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायु सेना ने अभ्यास के दौरान आकाश मिसाइलों और कंधे से हवा में मार करने वाली मिसाइलों का सफल परीक्षण किया। इन मिसाइलों का परीक्षण आंध्र प्रदेश के सूर्यलंका परीक्षण रेंज में पिछले सप्ताह किया गया। लक्ष्य पर दागी गई अधिकांश आकाश मिसाइलों ने सीधा प्रहार किया। लड़ाई के दौरान दुश्मन के विमानों को मार गिराने के लिए ये मिसाइलें संयुक्त गाइडेड हथियारों से लैस हैं। 
 

Amid China border conflict, IAF testfires 10 Akash missiles to shoot down enemy fighters
Akash Missile - फोटो : AmarUjala

एलएसी पर तैनात की 'आकाश' 
खास बात यह है कि इन दोनों प्रणालियों को वर्तमान में पूर्वी लद्दाख और अन्य क्षेत्रों में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी ) के साथ तैनात किया गया है ताकि दुश्मन के किसी भी विमान को भारतीय वायु अंतरिक्ष का उल्लंघन करने के लिए बाहर निकाला जा सके।

Amid China border conflict, IAF testfires 10 Akash missiles to shoot down enemy fighters
Akash Missile

स्वदेशी हथियार प्रणालियों में से एक है यह मिसाइल
आकाश मिसाइल को लेकर भारतीय वायु सेना से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि आकाश सबसे सफल स्वदेशी हथियार प्रणालियों में से एक है और यह रक्षा बलों की स्वदेशी हथियारों से युद्ध करने की इच्छा को पूरा करेगा। आकाश मिसाइल को हाल ही में अपग्रेड किया गया है और जो इसे पहले की तुलना में अधिक आसानी के साथ लक्ष्य को मार गिराने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amid China border conflict, IAF testfires 10 Akash missiles to shoot down enemy fighters
akash missile

डीआरडीओ ने विकसित की है आकाश मिसाइल
परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता रखने वाले आकाश मिसाइल सिस्टम को भारतीय रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) ने डिजाइन किया है। इसकी हर एक मिसाइल 30 किलोमीटर के दायरे में 19 किलोमीटर की ऊंचाई तक लक्ष्य को भेद सकती है। करीब 4 हजार किमी/घंटा की सुपरसोनिक गति वाली आकाश मिसाइल का वजन 720 किलोग्राम और लंबाई 5.8 मीटर है। यह 60 किलोग्राम विस्फोटक ले जा सकती है।

विज्ञापन
Amid China border conflict, IAF testfires 10 Akash missiles to shoot down enemy fighters
आकाश मिसाइल 2

स्वदेश निर्मित राजेंद्र रडार से लैस
इसे स्वदेश निर्मित राजेंद्र रडार से लैस किया गया है। एक मिसाइल डिफेंस सिस्टम में चार लांचर, एक राजेंद्र रडार होते हैं और हर लांचर पर तीन आकाश मिसाइल तैनात की जाती हैं। एक लांचर एक समय में 16 लक्ष्य को ट्रैक कर सकता है यानी 64 लक्ष्यों पर हर समय नजर रहती है और राजेंद्र रडार के एक इशारे पर एक साथ 12 आकाश मिसाइल अलग-अलग लक्ष्य भेदने निकल जाती हैं।

बता दें कि डीआरडीओ आकाश प्राइम मिसाइल प्रणाली पर भी काम कर रहा है, जो इसे बहुत अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर भी लक्ष्य हासिल करने में सक्षम बनाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed