फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजादी के बाद पहली बार बदलेगा इंडियन आर्मी का स्वरूप, ये होंगे बड़े बदलाव

Thu, 31 Aug 2017 01:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Thu, 31 Aug 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
indian army set for overhaul structural reform, major changes for improve power

चीन और पाकिस्तान के साथ तनातनी के बीच इंडियन आर्मी ने ब्रिटिश शासन के समय के आर्मी के स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव करने का फैसला किया है। रक्षा मंत्रालय की शेकातकर समिति ने सशस्त्र बलों के पास नए बदलावों के लिए 99 सिफारिशें भेजी थीं, जिनमें से 65 सिफारिशों को मंजूरी दे दी गई है।

indian army set for overhaul structural reform, major changes for improve power

जो बदलाव किए जाने हैं उन्हें 31 दिसंबर 2019 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इन बदलावों में सबसे महत्वपूर्ण बात 57 हजार अफसरों, जेसीओ और अन्य रैंक के कर्मियों के साथ सिविलियन कर्मचारियों की नियुक्ति है।

indian army set for overhaul structural reform, major changes for improve power

इन सबका इस्तेमाल ऑपरेशनल तैयारियों के लिए किया जाएगा। हालांकि रक्षामंत्री ने किसी घटना से प्रेरित होकर वॉर प्रिपरेशन से इनकार किया है, उनके मुताबिक ये बदलाव इंडियन आर्मी को भविष्य को ध्यान में रखकर मजबूत करने के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
indian army set for overhaul structural reform, major changes for improve power

57 हजार सैन्य अधिकारियों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) एवं अन्य रैंक के कर्मियों एवं असैन्य कर्मियों को फिर से तैनाती दी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि 32 हजार असैन्य कर्मियों को भी फिर से तैनात किया जाएगा। इसके बाद सिग्नल कोर में सुधार किया जाएगा।

विज्ञापन
indian army set for overhaul structural reform, major changes for improve power

इसके साथ ही सैन्य फर्मों, आर्मी पोस्टल प्रतिष्ठान और बेस वर्कशॉप को बंद करने जैसे कदम उठाए जाएंगे। सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी ने 39 फर्मों को बंद करने का फैसला कर लिया है। इन्हें समयबद्ध कार्यक्रम के तहत बंद किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed