फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहीर खान की मदद लेकर बड़ा कारनामा करना चाहते हैं मलिंगा

Thu, 31 Aug 2017 12:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 31 Aug 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
malinga takes zaheer khan help to prolong his career
लसित मलिंगा

श्रीलंका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने जब से क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है, तब से वो विकेट लेने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं। अब उन्होंने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान की मदद लेने का फैसला किया है ताकि अपना करियर बढ़ा सके। मलिंगा ने टीम इंडिया के खिलाफ चौथे वन-डे से पहले कहा कि वो 2023 तक क्रिकेट खेल सकते हैं।

malinga takes zaheer khan help to prolong his career
जहीर खान - फोटो : IPL

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मदद से खिलाड़ियों के बीच दूरी समाप्त हो चुकी है और मलिंगा व जहीर खान का भी ऐसा ही आलम है। मुंबई इंडियन्स के लिए जहीर के साथ खेल चुके मलिंगा ने अपना करियर लंबा करने के लिए भारतीय गेंदबाज की मदद लेने का फैसला किया है।

malinga takes zaheer khan help to prolong his career
लसिथ मलिंगा - फोटो : IPL official web

मलिंगा ने स्वीकार किया कि उनकी गति में कमी आई है, लेकिन जहीर जैसे दिग्गज गेंदबाज की मदद से वो दमदार वापसी करेंगे। तीसरे वन-डे में दोनों ने एक-दूसरे से बात की और इस बारे में मलिंगा ने कहा, 'मैंने और जहीर ने आईपीएल में एकसाथ खेला। वो भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के प्रमुख हथियार रहे। हमने विश्व के कई गेंदबाजों से बहुत बातचीत की। जब मैंने उनसे मुलाकात की तो उनके अनुभवों को भी सुना।'

विज्ञापन
विज्ञापन
malinga takes zaheer khan help to prolong his career
जहीर खान - फोटो : IPL

मलिंगा ने आगे कहा, 'जहीर खान मौजूदा सीरीज में कमेंट्री कर रहे हैं और उनकी नजर मेरी गेंदबाजी पर अच्छे से पड़ रही है। उन्हें बेहतर आईडिया होगा कि मैं किस तरह गेंदबाजी कर रहा हूं। इसलिए जब भी मुझे मौका मिलता है तो उनसे अपने गेंदबाजी एक्शन के बारे में बातचीत करता हूँ और यह भी पूछता हूं कि कैसे सुधार कर सकता हूं।' बकौल मलिंगा, 'जहीर तेज गेंदबाज होने के साथ-साथ बेहतर स्विंग गेंदबाज थे। मुझे उनसे ये आदत सीखना है और अगले कुछ वर्षों तक इसका इस्तेमाल करना है। इसलिए मैं उनसे बातें करता हूं।'

विज्ञापन
malinga takes zaheer khan help to prolong his career
लसिथ मलिंगा - फोटो : getty

स्लिंगा मलिंगा ने आगे कहा, 'मैं 34 वर्ष का हो चुका हूं। मेरी गति में कमी आई है। अगर आप मुझसे 10 साल पहले ये कहते तो मैं ऐसी उम्मीद नहीं करता। अपने करियर के लास्ट फेस में खिलाड़ियों के साथ ऐसा होता है। मैंने हार नहीं मानी है। मैं दमदार वापसी करूंगा।' बता दें कि मलिंगा वन-डे में 300 विकेट लेने से सिर्फ एक कदम दूर है। वो ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे श्रीलंकाई गेंदबाज बनेंगे। मलिंगा से पहले मुथैया मुरलीधरन, चामिंडा वास और सनथ जयसूर्या ही ऐसा कारनामा कर सके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed