फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आरुषि समेत ये हैं वो सात मर्डर केस जिसने देश को हिला दिया था

Thu, 12 Oct 2017 07:07 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Thu, 12 Oct 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
India's Seven Big Murder Case including Aarushi
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तलवार दंपत्ति को उनकी बेटी आरुषि के कत्ल के आरोपों से बरी कर दिया है। ये केस कत्ल के उन मामलों में गिना जाता है, जिसने लंबे समय तक आम लोगों को लंबे समय तक झकझोरे रखा।

यूं तो नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरों के आंकड़ों पर जाएं तो भारत भर में हजारों कत्ल के मामले दर्ज किए जाते हैं, लेकिन मीडिया की दिलचस्पी हर केस में नहीं होती। अलग-अलग वजहों से मीडिया कुछ चुनिंदा मामलों में सक्रियता दिखलाता है और ये मुकदमे सुर्खियों में लंबे समय तक बने रहते हैं जैसे आरुषि हत्याकांड।

शीना बोरा मर्डर केस

India's Seven Big Murder Case including Aarushi
शीना बोरा नाम की एक लड़की की हत्या अप्रैल, 2012 में होती है। उनकी मौत के तीन साल बाद केस खुलता है और जांच शुरू होती है। शक की सुई शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी और सौतेले पिता और मशहूर मीडिया हस्ती पीटर मुखर्जी पर जाती है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार करती है। इस मामले की जांच पहले मुंबई पुलिस कर रही थी। बाद में जांच का ज‌िम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया। स्टेटस: केस पेंडिंग।

सुनंदा पुष्कर मर्डर

India's Seven Big Murder Case including Aarushi
17 जनवरी 2014 को कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर का शव दिल्ली के एक होटल में पाया गया था। मूलतः कश्मीर की रहने वालीं सुनंदा के पिता पीएन दास भारतीय सेना में वरिष्ठ अधिकारी थे। शशि थरूर के साथ उनकी तीसरी शादी थी।एम्स की फारेसिंक रिपोर्ट के मुताबिक सुनंदा पुष्कर की मौत ड्रग्स के ओवरडोज के चलते हुई थी। दिल्ली पुलिस का एक विशेष जांच दल सुनंदा के मौत की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजवानुर रहमान की मौत

India's Seven Big Murder Case including Aarushi
21 दिसंबर, 2007 को कोलकाता में एक रेलवे ट्रैक पर रिजवानुर रहमान की लाश पाई गई थी। पुलिस ने शुरू में कहा कि रिजवानुर ने खुदकुशी की है लेकिन बाद में शक की सुई रिजवानुर की पत्नी प्रियंका तोड़ी के उद्योगपति पिता अशोक तोड़ी की तरफ उठी। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस साल अगस्त में कलकत्ता हाई कोर्ट ने अशोक तोड़ी की आरोपों से बरी किए जाने के लिए दायर याचिका खारिज कर दी थी।
विज्ञापन

निठारी हत्याकांड

India's Seven Big Murder Case including Aarushi
29 दिसंबर 2006 को दिल्ली से सटे नोएडा में पंढेर के घर के पीछे के नाले से पुलिस ने 19 कंकाल बरामद किए थे।इन 19 में से 176 मामलों पर पंढेर और कोली के ख‌िलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी।
बहुचर्चित निठारी कांड मामले में सीबीआई की एक स्पेशल कोर्ट ने सोमवार को मोनिंदर सिंह पंढेर और उनके घरेलू नौकर सुरिंदर कोली को फांसी की सजा सुनाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed