भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के दूसरे टी-20 में 8 विकेट से हार का सामना करने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की इस वजह से हमें हार मिली। विराट ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमने अच्छी बल्लेबाजी की। शुरुआत में विकेट पर गेंद रुक कर आ रही थी। उनके लिए भी इस विकेट पर शुरुआत में बल्लेबाजी करना मुश्किल था लेकिन एक बार जब विकेट पर ओस पड़ी बल्लेबाजी उनके लिए आसान हो गई।"
विराट ने साफ-साफ कहा, गुवाहाटी टी-20 में इनकी वजह से हारी टीम इंडिया
विराट ने आगे कहा, हम इस तरह की बातें उस वक्त करते हैं जब परिस्थितियां हमारे पक्ष में नहीं होती हैं। ऐसे में हमें अपनी क्षमता का 120 प्रतिशत मैदान में देना होता है। जब टीम पिछड़ रही होती है तो उस वक्त यही एटिट्यूड हमारे काम आता है। जो टीम के लिए जरूरी होता है।
विराट ने साफ-साफ कहा, गुवाहाटी टी-20 में इनकी वजह से हारी टीम इंडिया
विराट ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों खासकर 21 रन देकर चार विकेट हासिल करने वाले बेहरेनडोर्फ की तारीफ करते हुए कहा, जिस बॉल पर रोहित आउट हुए वह बेहतरीन थी। उनकी लाइल-लेन्थ भी बेहतरीन थी। उन्होंने हमें बल्लेबाजी करते वक्त सोचने के लिए मजबूर कर दिया। विराट ने आगे कहा वो एकदम सटीक और विश्वस्तरीय गेंदबाजी कर रहे थे।
विराट ने साफ-साफ कहा, गुवाहाटी टी-20 में इनकी वजह से हारी टीम इंडिया
वहीं कंगारू कप्तान डेविड वार्नर ने कहा कि उनकी टीम अपनी योजनाओं को मैच में प्रभावी ठंग से लागू करने में सफल रही। उन्होंने कहा, हमने अच्छी गेंदबाजी करके मैच में बेहतरीन शुरुआत हासिल की। जैसन को पिच से उछाल मिल रहा था। वो पर्थ से आते हैं और ऐसी पिचों पर गेंदबाजी करने के आदी हैं। वही एटीट्यूड उनके काम आया। वार्नर ने आगे कहा, जैसन के अलावा एडम जंपा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। मॉरिस हेनरीकेज को पहले बललेबाजी पर लाने के निर्णय का बचाव करते हुए कहा, वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए काफी प्रभावी रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपने अनुभव का मुजाहिरा पेश किया।
विराट ने साफ-साफ कहा, गुवाहाटी टी-20 में इनकी वजह से हारी टीम इंडिया
5 of 5
डेविड वॉर्नर
- फोटो : getty
वार्नर ने आगे पिच के बारे में कहा कि शुरुआत में पिच थोड़ी मुलायम थी जैसी इंग्लैंड में होती है। लेकिन आप अगर शुरुआत में थोड़ी देर पिच पर टिक जाएं तो आपके लिए बल्लेबाजी आसान हो जाती है और आप आसानी से रन बना पाते हैं। हैदराबाद में खेले जाने वाले तीसरे और निर्णायक मैच के बारे में वार्नर ने कहा, मैं आशा करता हूं कि वहां दर्शकों का समर्थन हमें मिलेगा। गौरतलब हो कि वार्नर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं।