{"_id":"5fc7cd6e8ebc3e9bf13665c2","slug":"shardul-thakur-says-can-not-think-about-not-having-enough-games-my-job-is-to-win-matches","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस भारतीय खिलाड़ी ने कहा, मैं जीतने के लिए खेलता हूं, मैच नहीं मिलने के बारे में नहीं सोचता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस भारतीय खिलाड़ी ने कहा, मैं जीतने के लिए खेलता हूं, मैच नहीं मिलने के बारे में नहीं सोचता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शार्दुल ठाकुर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वन-डे में तीन विकेट चटकाकर सबका दिल जीत लिया। बता दें कि पहले दो वनडे में वह नहीं खेले थे लेकिन अंतिम मैच में उन्होंने जो किया वह वाकई काबिल ए तारीफ है।
2 of 5
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : ट्विटर @BCCI
शार्दुल के वजह से ही टीम इंडिया ने अपनी साख बचाई नहीं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे 0-3 से हार का सामना करना पड़ता। दरअसल, पिछले कुछ वर्षों से शार्दुल भारतीय टीम में अंदर बाहर होते रहे हैं लेकिन जब भी विराट कोहली उन्हें गेंद सौंपते हैं तो उनका अच्छा करने का दृढ़संकल्प कम नहीं हुआ है।
3 of 5
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : ट्विटर
यह पूछने पर कि क्या वह ज्यादा मौके नहीं मिलने से हताश होते हैं तो महाराष्ट्र के 29 साल के खिलाड़ी ने नकारात्मक जवाब देते हुए कहा, 'चयन मेरे हाथ में नहीं है। यह महत्वपूर्ण है कि मैं भारत के लिए जब भी खेलूं तो मैचों में जीत दिलाने की कोशिश करूं। मेरे दिमाग में यही होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि वर्ष 2017 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के बाद ठाकुर ने सफेद गेंद से 27 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। तीन साल से ज्यादा समय में केवल 12 वनडे में खेलने वाले ठाकुर ने कहा, 'मैं जीतने के लिए खेलता हूं। मुझे नहीं लगता कि मुझे सिर्फ एक ही मैच मिल रहा है या फिर मैं किसी चोटिल खिलाड़ी की जगह खेल रहा हूं। एक बार जब आप मैदान में होते हो तो सभी खिलाड़ी सिर्फ मैच जीतने पर ध्यान लगाते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : ANI
भारतीय टीम अब टी20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी लेकिन ठाकुर टीम का हिस्सा नहीं है लेकिन इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'टीम काफी लंबे समय पहले ही चुन ली गई थी। मैं टी-20 टीम का हिस्सा नहीं था इसलिए मैं इसके बारे में नहीं सोच रहा था।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।