हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
18 जनवरी : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
किसान आंदोलनः ट्रैक्टर परेड के लिए ‘लक्ष्मण रेखा’, सुप्रीम कोर्ट में आज की सुनवाई पर नजर
26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के लिए आंदोलनकारी किसानों ने ‘लक्ष्मण रेखा’ तय कर ली है। पांच अहम बातें हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर नजर है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में आज से खुल रहे हैं स्कूल, दस महीने बाद जाएंगे दसवीं-बारहवीं के विद्यार्थी
कोरोना महामारी के कारण बीते 10 माह से बंद दिल्ली के स्कूल आज से दसवीं और बारहवीं के बच्चों के लिए खुल जाएंगे। कुछ स्कूल आज खुलेंगे तो कुछ ने सप्ताह के अंत में खोलने का फैसला किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज महिला किसान दिवस मनाएंगे अन्नदाता, 23 को देशभर में राजभवनों पर डालेंगे डेरा
कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार के साथ लगातार वार्ता विफल होने और सुप्रीम फैसले से आहत किसानों ने अब आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से बांट दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
बर्ड फ्लू : महाराष्ट्र, हरियाणा में पक्षियों को मारने का सिलसिला जारी, मप्र में नए मामले
केन्द्र ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में कुक्कुट पक्षियों को मारे जाने का सिलसिला जारी है, जबकि मुंबई के साथ-साथ मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पोल्ट्री में बर्ड फ्लू के नए मामलों की पुष्टि की गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर