हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
11 नवंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Bihar Election result 2020: एनडीए ने 125 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया, महागठबंधन 110 सीटों पर अटका
बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों के परिणाम आ चुके हैं। परिणामों में प्रदेश में सत्ताधारी राजग ने 125 सीटें जीत ली हैं और बहुमत का जादुई आंकड़ा प्राप्त कर लिया है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीट जीती हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अर्नब गोस्वामी: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। दरअसल, अर्नब गोस्वामी ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें कोर्ट ने 2018 में आत्महत्या के मामले में गोस्वामी को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Madhya Pradesh Bypolls 2020: मध्यप्रदेश में 'शिव का राज' कायम, इमरती देवी सहित तीन मंत्रियों को मिली हार
मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग आ चुके हैं। भाजपा 17 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और दो सीटों पर आगे चल रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिवाली, छठ पर 13 स्पेशल ट्रेनें, रिजर्वेशन आज से, ये रही पूरी जानकारी
दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने 13 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। बुधवार से इन ट्रेनों में रिजर्वेशन शुरू हो जाएंगे जिन यात्रियों को रिजर्व सीटें नहीं मिल रही हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर