{"_id":"5fd45b108ebc3e3d5173378c","slug":"hundred-people-will-be-vaccinated-at-one-point-know-government-plan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोविड वैक्सीन: एक पॉइंट पर रोजाना सिर्फ 100 लोगों को लगेगा टीका, जानें सरकार की योजना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड वैक्सीन: एक पॉइंट पर रोजाना सिर्फ 100 लोगों को लगेगा टीका, जानें सरकार की योजना
Sat, 12 Dec 2020 11:27 AM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी-कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 की वैक्सीन आने की खबरों के साथ-साथ अटकलें लगने लगी हैं कि रोजाना सैकड़ों लोगों को टीका लगाया जाएगा, लेकिन सरकार बिल्कुल अलग की योजना बनाकर चल रही है। इसके तहत हर मेडिकल साइट पर रोजाना सिर्फ 100 लोगों को एंटी कोरोना टीका लगाया जाएगा। हालांकि, बाद में सामुदायिक भवनों और अस्थायी टेंट लगाकर बड़े पैमाने पर टीकाकरण शुरू किया जा सकता है।
भारत में कोरोना वैक्सीन
- फोटो : iStock
जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एसओपी के तहत राज्य टीकाकरण के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में जुटे हुए हैं, जिसके बाद कोविड अस्पताल टीकाकरण के लिए खास साइटों का चयन करेंगे।
ऐसे होगा टीकाकरण
कोरोना वायरस वैक्सीन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
प्रतीक्षालय के नियम
1. प्रवेश द्वार पर हाथ धोने के लिए वॉश बेसिन या सैनिटाइजर होना जरूरी।
2. लोगों के बीच 6 फीट की दूरी होनी चाहिए।
3. कोविड-19 के लक्षणों की जानकारी देने वाले पोस्टर लगे हों।
टीकाकरण कक्ष के नियम
1. एक बार में सिर्फ एक ही मरीज को लगेगा टीका।
2. कमरे में सिर्फ 2 वैक्सीन कैरियर हों, जिन्हें आइस पैक में रखा जाए।
3. हैंड सैनेटाइजर और मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य।
4. एईएफआई या एनाफिलेक्सिस किट होनी जरूरी।
निगरानी कक्ष के नियम
1. टीकाकरण के बाद करीब 30 मिनट तक मरीज की निगरानी की जाए।
2. सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए बैठने की व्यवस्था की जाए।
1. प्रवेश द्वार पर हाथ धोने के लिए वॉश बेसिन या सैनिटाइजर होना जरूरी।
2. लोगों के बीच 6 फीट की दूरी होनी चाहिए।
3. कोविड-19 के लक्षणों की जानकारी देने वाले पोस्टर लगे हों।
टीकाकरण कक्ष के नियम
1. एक बार में सिर्फ एक ही मरीज को लगेगा टीका।
2. कमरे में सिर्फ 2 वैक्सीन कैरियर हों, जिन्हें आइस पैक में रखा जाए।
3. हैंड सैनेटाइजर और मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य।
4. एईएफआई या एनाफिलेक्सिस किट होनी जरूरी।
निगरानी कक्ष के नियम
1. टीकाकरण के बाद करीब 30 मिनट तक मरीज की निगरानी की जाए।
2. सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए बैठने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : पेक्सेल्स
गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से राज्यों को निर्देशों का ड्राफ्ट भेज दिया गया है। इसके तहत प्रत्येक टीकाकरण पॉइंट पर सुरक्षाकर्मी के साथ पांच टीकाकरण अधिकारी मौजूद रहेंगे। संबंधित साइट पर तीन कमरे होने चाहिए। इनमें एक प्रतीक्षालय, दूसरा टीकाकरण कक्ष और तीसरा निगरानी कक्ष होगा।
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : iStock
जानकारी के मुताबिक, टीकाकरण के बाद प्रत्येक मरीज पर कम से कम 30 मिनट तक नजर रखनी होगी। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में डॉ. रजनी एन ने भी प्रशिक्षण लिया था। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए तीन कमरों वाली साइट का फैसला सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए लिया गया है। इस दौरान टीकाकरण कक्ष में सिर्फ एक ही मरीज रहेगा, जबकि प्रतीक्षालय और निगरानी कक्ष में कई मरीजों के बैठने की व्यवस्था होगी।