कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच पूरा देश होली का त्योहार मना रहा है। रंगों के इस त्योहार की देश के अलग-अलग हिस्सों से तस्वीरें सामने आ रही हैं। अमृतसर, कुल्लू, मथुरा, वृंदावन से लेकर उज्जैन तक होली की रौनक देखने को मिल रही है। लोग जमकर रंग-गुलाल उड़ाते नजर आ रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर होली को लेकर सभी राज्यों में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग बार-बार यही चेता रहे हैं कि सरकार द्वारा तय कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही इस त्योहार को मनाएं। केंद्र सरकार ने भी सभी राज्यों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए कहा है। इसके अलावा राज्यों ने भी अपने स्तर पर गाइडलाइंस जारी की हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि त्योहारों के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखा जाए। मास्क और शारीरिक दूरी बनाए रखने जैसे नियमों का पालन कराया जाए।
2 of 9
होली पर्व की पूर्व संध्या पर मुंबई के जुहू बीच पर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला।
- फोटो : PTI
केंद्र ने कहा कि होली, शब-ए-बारात, फसलों से जुड़े त्योहार, ईस्टर, ईद उल फितर आदि के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करें और लोगों से कोरोना नियमों का पालन कराएं। इस बीच होली दहन के दिन मुंबई के जुहू बीच पर काफी संख्या में लोग दिखाई दिए।
3 of 9
अहमदाबाद में होलिका दहन के दौरान कुछ इस तरह लोगों की भीड़ जुटी दिखाई दी।
- फोटो : PTI
गुजरात में कोरोना के मामलों को देखते हुए होली के दौरान सार्वजनिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाया गया है। सीमित संख्या में लोगों की मौजूदगी में होलिका दहन की अनुमति जरूर दी गई थी। हालांकि राज्य सरकार की ओर से इस दौरान कोविड-19 के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया था। इस बीच अहमदाबाद में होलिका दहन के दौरान कुछ इस तरह लोगों की भीड़ जुटी दिखाई दी।
4 of 9
कुल्लू में होली उत्सव के दौरान लोग रंगों से खेलते दिखे।
- फोटो : PTI
कुल्लू में होली उत्सव के दौरान लोग रंगों से खेलते दिखे।
5 of 9
मथुरा में चतुर्वेदी समुदाय के भक्तों ने होली त्योहार के अवसर पर धार्मिक जुलूस निकाला।
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में होली को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, कहीं भी बिना अनुमति कोई होली मिलन समारोह नहीं होगा। किसी भी जगह बिना प्रशासन की अनुमति के सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे। हालांकि मथुरा में चतुर्वेदी समुदाय के भक्तों ने होली त्योहार के अवसर पर धार्मिक जुलूस निकाला।