हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
28 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
युवा नेता: कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी आज कांग्रेस में होंगे शामिल, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी 28 सितंबर को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। बता दें कि हाल ही में कन्हैया कुमार ने इस बारे में राहुल गांधी से मुलाकात की थी जिसके बाद से ही राजनीतिक गलियारे में अटकलें तेज हो गई थीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
प्रयागराज : महंत नरेंद्र गिरि प्रकरण में तथाकथित वीडियो और ब्लैकमेलिंग के बारे में पता लगाएगी सीबीआई
सीबीआई मंगलवार से आरोपियों आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी से पूछताछ करेगी। यूं तो इस केस में बहुत से सवाल हैं जिनके उत्तर अभी तक नहीं मिले हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल उस वीडियो का है जिसके कारण महंत नरेंद्र गिरि ने खुदकुशी कर ली। इसके अलावा आरोपियों ने हरिद्वार के किस शख्स के द्वारा महंत तक यह बात पहुंचाई, इसकी छानबीन भी सीबीआई करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली: देशभक्ति ध्यान से शुरू होगी देशभक्ति पाठ्यक्रम की पढ़ाई, आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे लॉन्च
दिल्ली सरकार के स्कूलों में लागू होने वाले देशभक्ति पाठ्यक्रम की पढ़ाई पांच मिनट के देशभक्ति ध्यान से शुरू होगी। बच्चों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की गहरी भावना विकसित करने, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्यों की गहरी समझ बनाने के लिए देशभक्ति पाठ्यक्रम पूरी तरह से तैयार है। मंगलवार को शहीद भगत सिंह की जंयती पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छत्रसाल स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान इस पाठ्यक्रम को लॉन्च करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
केदारनाथ धाम के लिए आज मंगलवार से हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एक अक्तूबर से हेली सेवा भी शुरू हो जाएगी। तीर्थयात्री बुकिंग के लिए http://heliservices.uk.gov.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...