हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
26 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
आज पेश होगा बजट: मनीष सिसोदिया विधानसभा में दिल्ली के विकास का देंगे रोड मैप, इस क्षेत्रों पर रहेगा फोकस
दिल्ली सरकार शनिवार को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लिए वार्षिक बजट दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया प्रस्तुत करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज से लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक : 28 और 29 मार्च को कर्मचारी यूनियन की रहेगी हड़ताल, यह है वजह
बैंकों के निजीकरण सहित अन्य सरकारी फैसलों के विरोध में विभिन्न कर्मचारी यूनियन की हड़ताल के कारण शनिवार से देशभर में बैंक अगले चार दिन तक बंद रहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Petrol Diesel Price : आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी रहीं कीमतें
तेल कंपनियों की तरफ से आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम 76 से 84 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 76 से 85 तक बढ़े हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 98.61 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
उत्तराखंड : आज से कोविड की सभी पाबंदियां खत्म, लेकिन दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी
प्रदेश में कोरोना मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए शासन ने महामारी की रोकथाम के लिए लगाई गईं तमाम पाबंदियां खत्म करने का एलान किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...