हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
02 अप्रैल : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
नवरात्र आज से : कोरोना का पहरा हटा, आज घर-घर विराजेंगीं मां, राजधानी के घर और बाजारों में उत्सव की धूम
नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों वाले पीठों को भव्य तरीके से सजाया गया है। शनिवार को माता रानी के दरबार में सूर्योदय होने से पहले भक्तों की कतारें लग जाएंगी। कोरोना महामारी काल में करीब दो साल बाद इस बार नवरात्र में भक्तों को फिर से देवी के दर्शन सामान्य तरीके से हो पाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के मौके पर एम्स के डॉक्टरों ने कहा कि माता-पिता का जागरूक रहना बेहद जरूरी है। 12 महीने की आयु में अगर बच्चा अपनी पसंद नहीं बता पा रहा है या फिर नजर नहीं मिला पा रहा है तो भी ऑटिज्म हो सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट की वजह से लोग सड़कों पर आ गए हैं और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हिंसक होते प्रदर्शनों को देखते हुए श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने शुक्रवार को एक राजपत्र जारी कर सार्वजनिक आपातकाल का एलान कर दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मुलाकात : द्विपक्षीय संबंधों में मिठास घोलेंगे मोदी और देउबा, पीएम के साथ अहम द्विपक्षीय वार्ता आज
नेपाल के पीएम देउबा को भारत का दोस्त माना जाता है। ओली के हटने और देउबा के नेपाली संसद में विश्वासमत हासिल करने के तत्काल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी थी। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच 19 जुलाई, 2019 को फोन पर बात भी हुई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...