फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए मुंबई में बारिश कैसे बरपा रही है कहर, ओवर ब्रिज गिरा कई जख्मी

Tue, 03 Jul 2018 02:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 03 Jul 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains in Mumbai, over bridge collapses
मुंबई
मुंबई में बारिश का कहर जारी है। बारिश के चलते आज अंधेरी वेस्ट में रोड ओवर ब्रिज का एक हिस्सा टूटकर अंधेरी स्टेशन के विले पार्ले में साउथ एंड जाने वाले ट्रेक पर गिर गया। इसका ओवर हेड इक्विपमेंट क्षतिग्रस्त हुआ है। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंच गई हैं। हालांकि इसकी वजह से पश्चिमी रेलवे की आवाजाही रुक गई है। हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। वहीं 10-15 लोगों के जख्मी होने की आशंका है।
Heavy rains in Mumbai, over bridge collapses
मुंबई
रेलवे सुरक्षा बल के आर कुदवाल्कर का कहना है, '6 घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। यह मत सोचिए कि कोई मलबे में दबा हुआ है। रेलवे प्रशासन, आरपीएफ, जीआरपी, सिटी पुलिस यहां मौजूद हैं और मलबे को हटाने का काम जारी है। अगले चार घंटों बाद रेलवे अपना काम शुरू कर देगा।'
Heavy rains in Mumbai, over bridge collapses
मुंबई
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'अंधेरी स्टेशन पर रोड ओवप ब्रिज के कुछ हिस्से गिर गए हैं जिससे रेल यातायात पर प्रभाव पड़ा है। अधिकारियों को मरम्मत का कार्य जल्दी से जल्दी निपटाने के निर्देश दिए गए हैं और अन्य विभागों के साथ मिलकर यातायात बहाल करने में सहायता देने के लिए कहा है। मैंने रेल की सुरक्षा के लिए कमिश्नर को जांच करने के आदेश दिए हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rains in Mumbai, over bridge collapses
मुंबई
गोखले ब्रिज के टूटने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने सीपी मुंबई पुलिस और बीएमसी कमिश्नर से बातचीत की है। मुख्यमंत्री ने सीपी से यातायात की आवाजाही को सुचारु रुप से चलने और बीएमसी कमिश्नर से बेस्ट बसों की संख्या को बढ़ाने के लिए कहा है ताकि यात्रियों को कोई परेशानी ना हो।
 
विज्ञापन
Heavy rains in Mumbai, over bridge collapses
मुंबई
ब्रिज गिरने की वजह से अंधेरी से विरार जाने वाली ट्रेनों के संचालन को फिलहाल बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अचानक सुबह 7.30 बजे ब्रिज गिर गया। अंधेरी से विले पार्ले जाने वाली सभी 4 लाइनें बंद कर दी गई हैं। ब्रिज की दूसरी तरफ दो स्कूल हैं और पास में ही रेलवे स्टेशन है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed