{"_id":"63357d16eeba9c220938d126","slug":"four-options-for-ashok-gehlot-know-rajasthan-cm-ashok-gehlot-next-step","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अध्यक्ष की रेस से बाहर हुए अशोक गहलोत के पास बचे ये 4 विकल्प, जानें आगे क्या करेंगे राजस्थान के CM","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajasthan: अध्यक्ष की रेस से बाहर हुए अशोक गहलोत के पास बचे ये 4 विकल्प, जानें आगे क्या करेंगे राजस्थान के CM
रिसर्च डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 29 Sep 2022 06:32 PM IST
सार
सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठकर मैंने बात की है। मैंने हमेशा वफादार सिपाही के रूप में काम किया है। विधायक दल की बैठक के दिन हुई घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। ऐसा लगा जैसे कि मैं मुख्यमंत्री बना रहना चाहता हूं, इसलिए मैंने उनसे माफी मांगी है।'
विज्ञापन
1 of 7
राजस्थान कांग्रेस में घमासान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजस्थान में सियासी तूफान ने नई करवट ले ली है। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साफ कर दिया कि अब वो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। 10 जनपथ से बाहर निकलने के बाद गहलोत काफी मायूस दिखे। उन्होंने राजस्थान में हुए घटनाक्रम पर करीब डेढ़ घंटे तक सोनिया गांधी के सामने सफाई पेश की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गहलोत हर मुद्दे को एक सादे कागज पर नोट करके कांग्रेस अध्यक्षा से मिलने पहुंचे थे।
मुलाकात के बाद बाहर निकलने पर गहलोत ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठकर मैंने बात की है। मैंने हमेशा वफादार सिपाही के रूप में काम किया है। विधायक दल की बैठक के दिन हुई घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। ऐसा लगा जैसे कि मैं मुख्यमंत्री बना रहना चाहता हूं, इसलिए मैंने उनसे माफी मांगी है।'
गहलोत ने आगे कहा, 'हमारे यहां हमेशा से परंपरा रही है कि हम आलाकमान के लिए एक लाइन का प्रस्ताव पास करते हैं। मुख्यमंत्री होने के बावजूद मैं यह एक लाइन का प्रस्ताव पास नहीं करवा पाया, इस बात का दुख रहेगा। इस घटना ने देश के अंदर कई तरह के मैसेज दे दिए।'
ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अशोक गहलोत के पास आगे क्या विकल्प बचा है? राजस्थान के सियासत में आगे क्या होगा? आइए समझते हैं...
2 of 7
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।
- फोटो : ANI
गहलोत के लिए आगे की क्या संभावना है?
इसे समझने के लिए हमने वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार सिंह से बात की। उन्होंने कहा, 'अशोक गहलोत को अब ये मालूम चल गया है कि राजस्थान में जो कुछ हुआ, उससे उनकी राजनीतिक छवि और पार्टी के अंदर कद भी घटा है। ऐसे में गहलोत अब इसके डैमेज कंट्रोल की कोशिश करेंगे।' गहलोत के पास अभी चार विकल्प बचे हैं...
3 of 7
अशोक गहलोत और सचिन पायलट
- फोटो : अमर उजाला
1. इस्तीफा देकर सचिन पायलट का समर्थन करें : सोनिया गांधी से मिलने के बाद अशोक गहलोत ने जिस तरह से बयान दिया, उससे साफ है कि राजस्थान में अब कुछ बड़ा हो सकता है। संभव है कि अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद खुद ही छोड़ दें और सचिन पायलट का समर्थन कर दें। पायलट को मुख्यमंत्री बनवाकर वह अपने करीबी विधायक को उप-मुख्यमंत्री बनवा सकते हैं। इसके अलावा पायलट और खुद के विवाद को भी खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं। दोनों पक्षों को साथ लेकर बैठक करके सारे मतभेद दूर करने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
2.संगठन में जिम्मेदारी निभा सकते हैं : मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गहलोत वापस संगठन में आ सकते हैं। संभव है कि गहलोत की गलतियों को माफ करके कांग्रेस हाईकमान उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बना दे। इससे दोनों खेमे के विधायक भी शांत हो जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 7
अशोक गहलोत, सोनिया गांधी और सचिन पायलट
- फोटो : Amar Ujala Digital
3. गहलोत को सीएम बने रहने दिया जाए : मौजूदा समय कांग्रेस के विधायक दो गुटों में बंट गए हैं। अगर गहलोत के कहने के बाद भी विधायक नहीं मानें तो ऐसी स्थिति में संभव है कि अशोक गहलोत को सीएम बने रहने दिया जाए। उनकी जिम्मेदारी भी तय हो जाए और सचिन पायलट को केंद्र की राजनीति में बुला लिया जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।