फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Virus Fact check: भारत में COVID-19 के टेस्ट को लेकर वायरल हो रही ये खबर, बिल्कुल ना दें ध्यान   

Sat, 21 Mar 2020 07:25 PM IST
Rama Solanki रमा सोलंकी
Updated Sat, 21 Mar 2020 07:25 PM IST
सार

कोरोना वायरस को लेकर किये गए दावे का सच
क्या भारत में नहीं हैं पर्याप्त कोरोना टेस्टिंग किट्स
जानिए डॉ देवी शेट्टी की ऑडियो क्लिप का सच

विज्ञापन
 Fake news viral about COVID-19 test in India, don't pay heed 
कोरोना वायरस फेक न्यूज - फोटो : Amar Ujala

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है,इस क्लिप को सोशल मीडिया यूजर्स अपने प्रोफाइल पर खूब शेयर भी कर रहे है। इसमें दावा किया जा रहा है कि यह क्लिप मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ देवी शेट्टी की है। वायरल ऑडियो क्लिप में यह दावा किया जा रहा है कि यह एक महत्वपूर्ण संदेश है इसमें कहा जा रहा है कि, भारत में एक “विचित्र समस्या” है। इस संदेश में अपील के साथ कहा जा रहा है कि “हर कोई जिसे कोरोनो वायरस का संक्रमण है या इसके बारे में कोई संदेह है, उसे परीक्षण नहीं करवाना चाहिए”। अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की और पाया यह फेक न्यूज है।

 
  • दावाकर्ता- सोशल मीडिया यूजर्स।
  • दावे का आधार- डॉ देवी शेट्टी की ऑडियो क्लिप और उसके अंतर्गत दी गई जानकारी।
  • क्या किया जा रहा दावा- वायरल आवाज यह दावा करती है कि यह एक महत्वपूर्ण संदेश है इसमें कहा जा रहा है कि, भारत में एक “विचित्र समस्या” है। इस संदेश में अपील के साथ कहा जा रहा है कि “हर कोई जिसे कोरोनो वायरस का संक्रमण है या इसके बारे में कोई संदेह है, उसे परीक्षण नहीं करवाना चाहिए”

जानिए क्या है वायरल ऑडियो क्लिप में

 Fake news viral about COVID-19 test in India, don't pay heed 
कोरोना वायरस फेक न्यूज - फोटो : Amar Ujala

जानिए डॉ देवी शेट्टी की ऑडियो क्लिप का सच

  • यह ऑडियो क्लिप करीब 3:49 मिनट का है।
  • इस ऑडियो की शुरुआत होते ही एक ग्राफिक प्लेट आती है जिसमें डॉ देवी शेट्टी की फोटो लगी होती है।
  • इसमें अंग्रेजी में Covid-19 लिखा है।
  • पूरी क्लिपिंग प्ले होने के दौरान यही ग्राफिक दिखता रहता है।
  • इस ऑडियो क्लिप  में  “daiji world TV” चैनल का नाम लिखा है।
  • वायरल क्लिपिंग में सुनाई दे रही आवाज को डॉ देवी शेट्टी की बताया जाता है।

पड़ताल के चरण

 Fake news viral about COVID-19 test in India, don't pay heed 
कोरोना वायरस फेक न्यूज - फोटो : Amar Ujala
ऑडियो क्लिपिंग में यह बात सुनी जा सकती है कि,
  •  “भारत में 1.4 अरब लोग हैं और इस समय हमारे पास 150,000 से कम टेस्ट किट हैं” इसलिए जो कोई भी इस फ्लू के संदिग्ध लक्षणों को महसूस कर रहा है उसको आठ दिनों तक इंतजार करना चाहिए।
  • अगर ऐसे लक्षण लगातार बने रहते हैं तब कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए जाना चाहिए।
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि वायरल क्लिप में कहीं भी इस बात को नहीं बोला गया है कि यह डॉ देवी शेट्टी की आवाज है।
  • इसको शेयर करने वाले फेसबुक यूजर्स ने इस ऑडियो क्लिपिंग को यह सोचकर शेयर किया है कि यह डॉ देवी शेट्टी की है क्लिप है।
  • डॉ देवी शेट्टी के इंटरव्यूज को देखकर सुनकर पता लगाया जा सकता है कि यह आवाज उनकी है या नहीं।
  • यह दोनों आवाजें सुनकर और उनका तुलनात्मक अध्ययन करके कोई भी आसानी से यह अंतर कर सकता है कि वायरल क्लिप की आवाज किसकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या भारत में नहीं हैं पर्याप्त कोरोना टेस्टिंग किट्स

 Fake news viral about COVID-19 test in India, don't pay heed 
कोरोना वायरस फेक न्यूज - फोटो : Amar Ujala

गूगल पर सर्च करने पर अंग्रेजी अखबार “Financial Express ” की खबर हमारे हाथ लगी जिसके मुताबिक, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस अभी दूसरी स्टेज में है ।

ICMR के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक का कहना है,

“WHO किसी देश के लिए अलग से दिशा-निर्देश नहीं देता है, ICMR के डायरेक्टर जनरल (DG) ने बताया है कि यह विशेष तौर पर भारत जैसे देश के लिए दिया जाने वाला बयान नहीं है, क्योंकि यह अधिक भय, अधिक चिंता, और अधिक अफरातफरी पैदा करता है”

इस मामले में विभिन्न देशों में लोगों का पर्याप्त निरीक्षण और जांच न होने संबंधी डब्ल्यूएचओ की चिंता पर यह बात कही गई है।


ऐसे भी कर सकते है, ऑडियो क्लिप की पड़ताल-
ऑडियो क्लिप में आवाज की जांच बहुत टेक्निकल टूल के माध्यम से की जाती है मगर आप जर्नलिज्म ओल्ड स्कूल रूल्स के जरिए और अनुभव से भी कर सकते हैं।
सबसे पहले उनकी ओरिजनल आवाज के सैम्पल्स को भी सुनें,
  • आवाज का अंदाज
  • शब्दों का उच्चारण
  • शब्दावली का प्रयोग समझें।
  • फिर ऑडियो क्लिप को ध्यान से सुनें।
  • उसके प्रत्येक फ्रेम में आवाज के उतार-चढ़ाव को ध्यान से सुनें ।
  • कहीं पर भी ब्रेक, कट और जर्क को समझें और अंतर को नोट करें ।
  • आवाज के परिवर्तक को महसूस करें और पिछली ऑडियो क्लिप से मिलान करें।

कौन है डॉ देवी शेट्टी-
  • जन्म- 8 मई 1952
  • डॉ देवी शेट्टी मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ हैं।
  • उन्होंने मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल नारायण ह्रदयालय की स्थापना की।
  • भारत में  निओ नेटल ओपन हार्ट सर्जरी का प्रदर्शन करने वाले पहले भारतीय हार्ट सर्जन हैं डॉ देवी शेट्टी।
  • कर्नाटका रत्न, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।  
  • देवी शेट्टी, नारायण ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन हैं।
  • डॉ देवी शेट्टी ने कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज मैंगलोर से एमबीबीएस किया और बाद में यहीं से एमएस की डिग्री हासिल की ।
  • साल 1983 से 1989 के बीच इंग्लैंड में कार्डियक सर्जरी की ट्रेनिंग ली और वहीं प्रैक्टिस शुरू की।
  • 1989 में देश लौटकर आए और कोलकाता में बी.एम बिरला हॉस्पिटल में काम करना शुरू किया।
विज्ञापन

कोरोना पर झूठी ऑडियो क्लिप डॉ देवी शेट्टी की बताकर वायरल की जा रही है

 Fake news viral about COVID-19 test in India, don't pay heed 
कोरोना वायरस फेक न्यूज - फोटो : Amar Ujala
नारायण हेल्थ ने खुद ट्वीट करके इस ऑडियो क्लिप को फर्जी करार दिया
 
पड़ताल का परिणाम-
कोरोना पर झूठी ऑडियो क्लिप डॉ देवी शेट्टी की बताकर वायरल की जा रही है। कोरोना वायरस पर वायरल डॉ देवी शेट्टी का ऑडियो क्लिप फर्जी है। इस तरह की फेक न्यूज से सतर्क रहिए और किसी भी खबर को फॉरवर्ड, शेयर करते वक्त ख्याल रखिए।

कोरोना वायरस से सावधानी ही बचाव है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed