दुनियाभर में फैल चुकी कोरोना वायरस नामक महामारी से हर कोई परेशान है। लगभग सभी देश के लोगों ने इस बीमारी से बचने के लिए घरों के बाहर निकलना बंद कर दिया है। इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द हो रहीं हैं। इन विपरित हालातों के बावजूद कैरेबियाई क्रिकेटर डैरेन सैमी स्वदेश लौटने में सफल रहे और इसकी खुशी उन्होंने घरवालों के साथ मनाई।
VIDEO: घर लौटते ही बच्चों की तरह नाचने लगा यह क्रिकेटर, कोरोना के डर से बदला लुक
आईपीएल की तर्ज पर पाकिस्तान में होने वाले PSL का बड़ा नाम डैरेन सैमी बीते दिनों अपने घर सेंट लुसिया पहुंचने में कामयाब रहे, जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर नाचते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जहां वो अपने चेहरे को मास्क से और आंखों को बड़े ग्लास से कवर करे नजर आ रहे हैं।
A post shared by daren (@darensammy88) on
डैरेन सैमी ने न सिर्फ अपने जश्न का वीडियो शेयर किया बल्कि कोरोना वायरस से लोगों का आगाह करते हुए 14 दिनों के अलगाव में रहने का फैसला भी किया है। 36 वर्षीय सैमी ने लोगों को स्वच्छता के साथ हाथ धोने और घर के भीतर रहने की भी अपील की।
A post shared by daren (@darensammy88) on
कोरोना वायरस से व्हाइट हाउस का एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। वहीं, चीन में लगातार तीसरे दिन भी कोई घरेलू मामला नहीं मिला है। इटली में एक दिन में 627 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में 24 घंटे में कोरोना के 3000 नए मामले सामने आए हैं। ईरान में शुक्रवार को 149 लोगों की मौत हुई। भारतीय मूल की किशोरी ने अमेरिका में बेघरों को सैनिटेशन किट बांटे।