देश में त्योहारों का मौसम चल रहा है। आज, धनतेरस के आरंभ से दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत हो गई है। ऐसे में आज धनतेरस के मौके पर देश भर में लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। धनतेरस पर इस बार लक्ष्मी और गणेश जी, इलेक्ट्रिक सामान, कपड़े, सोने और बर्तनों की दुकानें लोगों से गुलजार हैं। धनतेरस पर लोगों द्वारा सोने, चांदी, हीरे के आभूषणा बनने की बुकिंग से दुकानदारों में खुशी का माहौल है। बाजारों में इस बार लोगों की भीड़ को देखकर लगता है कि इस बार दीवाली के मौके पर व्यापारियों की चांदी रहेगी।
चेन्नई में भारी भीड़
2 of 8
चेन्नई के टी नगर इलाके में खरीदारी करने के लिए बाजारों में उमड़े लोग।
- फोटो : ANI
दीवाली से पहले धनतेरस के मौके पर लोग अपने उत्साह को रोक नहीं पा रहे हैं। धनतेरस के मौके पर चेन्नई के टी नगर इलाके में खरीदारी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान यहां, बर्तनों से लेकर सोने चांदी की दुकानों और कपड़े आदि की जमकर खरीदारी हो रही है। महामारी के दो सालों के बाद लोग खुलकर मार्केट में खरीददारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष दीवाली सोमवार, 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। धनतेरस या धन्वंतरि जयंती या धनत्रयोदशी या धन्वंतरी त्रयोदशी पर्व का प्रथम दिवस माना जाता है।
कर्नाटक में ज्वैलरी शॉप लोगों से गुलजार
3 of 8
कर्नाटक में सोने की दुकानों में मौजूद लोग।
- फोटो : ANI
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की तरह ही कर्नाटक के बेंगलुरू में भी लोगों की भारी भीड़ बाजारों में मौजूद है। यहां पांच दिवसीय दिवाली त्योहार की शुरुआत के त्योहार धनतेरस के अवसर पर लोग बेंगलुरु की आभूषण की दुकानों पर सोने के आभूषण खरीदते दिखे। ना केवल आभूषण बल्कि इलेक्ट्रॉनिक आइटम भी लोग अपने-अपने घरों को लेकर जा रहे हैं। इसके पीछे यह कारण भी देखने में आया है कि इस बार दुकानदार भी काफी लुभावने ऑफर दे रहे हैं।
पटना में भी सज गए बाजार
4 of 8
पटना में भी सज गए बाजार
- फोटो : ANI
धनतेरस से दीपावली पर्व की शुरुआत होते ही पटना में भी बाजार सज गए हैं। पटना के बाजार में इस बार स्वदेशी को जोर दिया जा रहा है। यहां रंग-बिरंगे बर्तन, सजावटी सामान और मिट्टी के दीये खूब बिक रहे हैं।
भगवान धन्वंतरि की होती है पूजा
5 of 8
चांदी की मां लक्ष्मी की मूर्ति।
- फोटो : ANI
गौरतलब है कि धनतेरस की के दिन शाम के समय भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन लोग गणेश भगवान के साथ मां लक्ष्मी की मूर्तियां खरीदते हैं। इसके अलावा धनतेरस पर सोना-चांदी, जमीन, मकान, बर्तन और अन्य तरह की चीजों की खरीदारी होती है।