{"_id":"5d35707b8ebc3e6c9e1b9529","slug":"chandrayaan-2-isro-moon-mission-all-facts-and-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस दिन चांद पर उतरेगा चंद्रयान-2, 48 दिन में पूरा करेगा सफर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इस दिन चांद पर उतरेगा चंद्रयान-2, 48 दिन में पूरा करेगा सफर
Mon, 22 Jul 2019 02:43 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 22 Jul 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
चंद्रयान-2
- फोटो : ISRO
इसरो के महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान- 2 ने दोपहर 2.43 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी। ‘बाहुबली’ नाम से चर्चित जीएसएलवी मार्क-3 रॉकेट सामान्य तरीके से काम कर रहा है। लॉन्चिंग के लिए रविवार शाम 6:53 बजे से करीब 20 घंटे की उलटी गिनती शुरू की गई थी। चंद्रयान-2 अपने लॉन्चिंग के 48वें दिन चांद की धरती पर उतरेगा।
Trending Videos
चंद्रयान- 2
- फोटो : इसरो
पहले इसे 15 जुलाई को लॉन्च किया जाना था, लेकिन ऐन वक्त पर लॉन्च व्हीकल में लीक जैसी तकनीकी खामी का पता चलने पर इसे टाल दिया गया था। इस मिशन को लेकर इसरो ने कई बदलाव भी किए हैं जिससे लॉन्चिंग में होने वाली देरी का प्रभाव नही होगा।
चंद्रयान-2 मिशन की अगली तारीख की जल्द होगी घोषण
- फोटो : PTI
मिशन का मुख्य मकसद
भूकंपीय गतिविधियों का अध्ययनचंद्रमा पर पानी की मात्रा का अनुमान लगाना
चंद्रमा के बाहरी वातावरण की ताप-भौतिकी गुणों का विश्लेषण है
चांद की जमीन में मौजूद खनिजों एवं रसायनों तथा उनके वितरण का अध्ययन करना
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रयान-2
- फोटो : इसरो
वक्त बचाने के लिए धरती का एक चक्कर कम
लॉन्चिंग की तारीख आगे बढ़ाने के बावजूद चंद्रयान-2 चंद्रमा पर तय तारीख 6-7 सितंबर को ही पहुंचेगा। इसे समय पर पहुंचाने का मकसद यही है कि लैंडर और रोवर तय कार्यक्रम के हिसाब से काम कर सकें। समय बचाने के लिए चंद्रयान पृथ्वी का एक चक्कर कम लगाएगा। पहले 5 चक्कर लगाने थे, पर अब 4 चक्कर लगाएगा। इसकी लैंडिंग ऐसी जगह तय है, जहां सूरज की रोशनी ज्यादा है। रोशनी 21 सितंबर के बाद कम होनी शुरू होगी। लैंडर-रोवर को 15 दिन काम करना है, इसलिए वक्त पर पहुंचना जरूरी है।
विज्ञापन
चंद्रयान-2
- फोटो : ANI