सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी खबरें वायरल होती रहती हैं, जिनसे हम सभी प्रभावित होते हैं। जैसे कि कोई किसी की मदद करता है तो हम सभी उन्हें सराहते हैं। लेकिन अभी हम जिस घटना की बात कर रहे हैं। उसके बारे में जानकर आप हैरान हो सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे भला ऐसी कौन सी घटना है तो आपको बता दें कि एक महिला की देर रात बीच सड़क पर खराब हो गई, जिसके बाद तीन युवकों ने उस महिला की मदद की।
दरअसल, अमेरिका में नियाग्रा फॉल्स के करीब हाईवे पर एक महिला की देर रात कार खराब हो गई। इस दौरान तीन लड़कों ने मिलकर कार को 8 किलोमीटर धक्का मारकर महिला को घर पहुंचाया। महिला का नाम सिरा रॉबर्ट है। महिला ने इस घटना की जानकारी फेसबुक पर पोस्ट के जरिए शेयर की।
महिला ने अपने पोस्ट में तीनों युवकों को धन्यवाद कहा है। सिरा ने पोस्ट में बताया कि लीकेज के चलते उनकी नई कार देर रात हाइवे पर बंद हो गई। मदद के लिए उन्होंने कई गाड़ियों को रोकने की कोशिश की। लेकिन किसी ने अपनी कार नहीं रोकी। महिला ने बताया कि इस दौरान उनके पास पैसे भी नहीं थे कि वो गाड़ी को टो करा सकें।
इसी दौरान तीन लड़के जिनका नाम ऐरॉन मैक्वलिन, बैली कैंबेल और बिली टारबेट वहां पहुंचे। तीनों युवक डोनट खरीदने जा रहे थे। तीनों महिला की मदद करने के लिए आगे आए। पहले तीनों युवकों ने कार चालू करने की काफी कोशिश की, लेकिन कार स्टार्ट नहीं हो पाई।
इसके बाद तीनों युवकों ने कार को धक्का लगाने का फैसला किया। इसके बाद तीनों ने कार को 8 किलोमीटर धक्का लगाकर मुझे घर तक पहुंचाया। महिला द्वारा घटना को शेयर करने के बाद लोगों ने तीनों युवकों की खूब तारीफ की।