# कश्मीर में सेना के मुख्यालय पर अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला, 17 जवान शहीद
खबरें फटाफट: एक क्लिक में पढ़िए दिन की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
# कश्मीर में सेना के मुख्यालय पर अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला, 17 जवान शहीद
मुलायम ने अखिलेश को बचाने के लिए शिवपाल को बनाया बलि का बकरा: मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा में हुई आंतरिक कलह पर बड़ा बयान दिया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की हार की संभावना देखते हुए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अपने पुत्र का राजनीतिक कॅरिअर बचाने के लिए भाई शिवपाल यादव को बलि का बकरा बना दिया।
उरी में आर्मी हेडक्वार्टर पर हुए हमले में 17 जवान शहीद, रक्षा मंत्री श्रीनगर रवाना
जम्मू-कश्मीर में एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार आतंकियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया। रविवार सुबह बारामुला जिले में एलओसी से लगते उरी सेक्टर में स्थित आर्मी हेडक्वार्टर पर चार आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में 17 जवान शहीद हो गए, जबकि हमले में शामिल सभी चार आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।
दिल्ली: इस अस्पताल को 20 साल से VIP मरीज का इंतजार
राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पूर्व-प्रधानमंत्री वार्ड में तैनात डॉ. विनीत कुमार(बदला हुआ नाम) के साथ काम करने वाले अन्य डॉक्टर अपातकाल और ओपीडी में मरीजों के इलाज में लगे हैं। अस्पताल का आपातकाल वार्ड और ओपीडी इन दिनों डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों से भरा पड़ा है। अस्पताल को जगह की कमी की समस्या से जूझना पड़ रहा है, अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है।
सिसोदिया से बोले गौतम गंभीर, 'मच्छर भगा दो साहब, पढ़ तो हम खुद लेंगे'
दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया से बढ़ रहे मरीज और मरने वालों की संख्या से दिल्ली में हाहाकार का माहौल है और ऐसे में न तो दिल्ली में सीएम केजरीवाल हैं ना डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया। इसी बात को मुद्दा बनाते हुए क्रिकेटर गौतम गंभीर ने आज मनीष सिसोदिया को आड़े हाथों लिया है।