{"_id":"59221de14f1c1b41735364a3","slug":"washington-sundar-s-became-the-youngest-player-to-appear-in-an-ipl-final-broke-jadeja-s-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 10: सुंदर के पास इतिहास बनाने का मौका, जडेजा का तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 10: सुंदर के पास इतिहास बनाने का मौका, जडेजा का तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड
Tue, 23 May 2017 09:05 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
Updated Tue, 23 May 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : IPL official web
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तमिलनाडु के गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर की आईपीएल 10 में एंट्री जितनी रोचक रही अंत भी उतना ही शानदार रहा। यदि उनकी टीम राइजिंग पुणे सुपरडजायंट फाइनल में जीत हासिल कर लेती तो वाशिंगटन की सफलता में चार चांद लग जाते।
IPL 10: वाशिंगटन सुंदर ने तोड़ा रविंद्र जडेजा का एक रिकॉर्ड, एक से चूके
2 of 5
रविंद्र जडेजा
- फोटो : IPL
पुणे की टीम की अंतिम एकादश का ऐलान होते ही वाशिंगटन सुंदर के नाम एक आईपीएल रिकॉर्ड दर्ज हो गया। सुंदर आईपीएल इतिहास में फाइनल खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में उनकी उम्र 17 साल 228 दिन थी। इससे पहले सबसे कम उम्र में आईपीएल फाइनल खेलने का रिकॉर्ड सर रविंद्र जडेजा के नाम दर्ज था। जडेजा ने साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से फाइनल खेला था। उस वक्त उनकी उम्र 19 साल 178 दिन थी।
IPL 10: वाशिंगटन सुंदर ने तोड़ा रविंद्र जडेजा का एक रिकॉर्ड, एक से चूके
3 of 5
वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : IPL
रविंद्र जडेजा का एक रिकॉर्ड सुंदर ने भले ही तोड़ दिया लेकिन एक रिकॉर्ड जडेजा के नाम ही रह गया। यदि उनकी टीम जीत हासिल कर लेती तो वह आईपीएल खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाते लेकिन हार के कारण उनका यह सपना भी टूट गया। हालांकि उनके पास एक मौका और है अगले साल आईपीएल के फाइनल में उनकी टीम पहुंचे और वो टीम के साथ जीत हासिल करने में सफल होते हैं तो उनका यह सपना पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 10: वाशिंगटन सुंदर ने तोड़ा रविंद्र जडेजा का एक रिकॉर्ड, एक से चूके
4 of 5
वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : ipl
पुणे की टीम को जब हार मिली उस वक्त वह मैदान पर थे। सुंदर को एक गेंद खेलने का मौका मिला लेकिन वह खाता भी नहीं खोल पाए नॉन स्ट्राइक पर खड़े रहकर वह उन्हें अपनी टीम को हारते देखना पड़ा। गेंदबाजी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। 4 ओवर में सुंदर ने 13 रन दिए। हालांकि उन्हें एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ लेकिन वह पुणे की रनों पर लगाम लगाने में बेहद सफल रहे।
विज्ञापन
IPL 10: वाशिंगटन सुंदर ने तोड़ा रविंद्र जडेजा का एक रिकॉर्ड, एक से चूके
5 of 5
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : IPL official web
वाशिंगटन ने आर अश्विन के चोटिल होने के बाद पुणे की टीम में शामिल होने के लिए ट्रायल में शामिल हुए जहां उन्होंने एमएस धोनी और स्टीव स्मिथ के सामने शानदार गेंदबाजी की। सुंदर को परवेज रसूल जैसे अनुभवी स्पिनर पर वरीयता दी। इसके बाद पुणे ने सुंदर को लगातार मौके दिए। सुंदर ने पुणे के लिए 11 मैचों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने 6.16 की इकोनॉमी और 23.12 की औसत से 8 विकेट हासिल किए। 16 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही पुणे ने मुंबई को पहले क्वालीफायर में मुंबई को मात देकर अपनी जगह फाइनल में पक्की की थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।