फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एम्स के छात्रों ने भोपाल में नड्डा पर फेंकी स्याही, देखें तस्वीरें

Sat, 17 Sep 2016 07:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 17 Sep 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
AIIMs Student throw ink on Health Minister Nadda
JP Nadda

एम्स का दौरा करने पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को शनिवार को छात्रों के गुस्से का सामना करना पड़ा। एक छात्र ने उन पर स्याही फेंक दी। फेंकी गई स्याही नड्डा के कुर्ते पर गिरी। इसके बाद उन्हें तुरंत गाड़ी में बैठाया गया। 

छात्रों ने भोपाल में नड्डा पर फेंकी स्याही

AIIMs Student throw ink on Health Minister Nadda
JP Nadda in Bhopal

छात्रों के प्रदर्शन से कुछ देर के लिए एम्स परिसर में अफरा-तफरी सी मच गई। जेपी नड्डा एम्स के दौरे पर आए हुए थे। इस दौरान छात्रों ने उनका विरोध किया।

छात्रों ने भोपाल में नड्डा पर फेंकी स्याही

AIIMs Student throw ink on Health Minister Nadda
छात्रा

उन्होंने नड्डा के खिलाफ नारेबाजी की और स्याही फेंकी। नड्डा ने कहा कि वे सारी परेशानियों का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। इस पर नाराज छात्र बोले कि हर मंत्री यही वादा करके चला जाता है। नड्डा ने उन्हें धैर्य रखने को कहा और वहां से रवाना हो गए। लेकिन छात्रों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और और हड़बड़ाहट में नड्डा के ड्राइवर ने दो छात्राओं पर गाड़ी चढ़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने भोपाल में नड्डा पर फेंकी स्याही

AIIMs Student throw ink on Health Minister Nadda
ink thrown by this pen

घायल अंजलि कृष्णा और इज्या का कहना था कि वे मंत्री को सिर्फ अपनी मांगे बताने के लिए रोक रहे थे, लेकिन उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी। इस पर हमने उन्हें रोकने का प्रयास किया और कार का पहियां हमारे पैर के ऊपर से निकल गया। पहिये में पैर दबते ही छात्राएं चिल्लाने लगीं और बाकी विद्यार्थी और भी ज्यादा आक्रोशित हो गए।

विज्ञापन

छात्रों ने भोपाल में नड्डा पर फेंकी स्याही

AIIMs Student throw ink on Health Minister Nadda
Nadda in Aiims

छात्रों का कहना था कि यहां हमारे पढ़ने के लिए मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। छात्र-छात्राओं का कहना था कि जो भी मंत्री आता है वह वादे करके चला जाता है। नड्डा से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी आए थे मगर कुछ नहीं हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed