सलमान खान की फैन फॉलोइंग ही है जो उन्हें उन यातनाओं से बचा लेती है, जिस पर एक आम कैदी अपनी जिंदगी में टूट जाता है। सलमान दो बड़े मामलों में जेल गए। एक हिट एंड रन केस और दूसरा काले हिरण का शिकार मामला, लेकिन इन दोनों गलतियों पर सलमान ने वो यातनाएं नहीं भोगी जिन्हें एक आम कैदी होता तो शायद अभी जेल की न जाने कितनी रातें काटनी पड़ गईं होती।
सलमान होने का मिला फायदा
बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने हिट एंड रन मामले में अभिनेता सलमान खान को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। 13 साल पुराने इस मामले में फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश एआर जोशी ने कहा था कि अभियोजन पक्ष की दलीलें और साक्ष्य मजबूत नहीं हैं। तो अब काला हिरण शिकार मामले में भी दो रात जेल काटने के बाद सलमान को जमानत मिल गई। इससे पहले इस मामले में उन्हें निचली अदालत ने उन्हें पांच साल की सजा सुनाई है। जमानत प्रक्रिया के बाद सलमान छूट गए लेकिन क्या कोई आम कैदी होता तो इतनी जल्दी छूटता?
फास्ट रिलीफ
हिट एंड रन मामले में सलमान दो घंटे तनाव में रहे और फैसले ने उन्हें राहत दे दी। वहीं काला हिरण शिकार मामले पर उन्हें सिर्फ दो रात जेल की काटनी पड़ी। आप जरा एक नजर डालिए भारत में ऐसे कितने मामले हैं जिनमें सजा नहीं सुनाई गई है और आरोपी सालों से जेल में बंद हैं।
ये है दुर्भाग्य
भारतीय जेलों में कुल मिलाकर 4,19,623 कैदी बंद हैं।
1,34,168 कैदियों की सजा का एलान कर दिया गया है।
वहीं 2,82,076 कैदियों का केस अभी चल रहा है। यानी अभी उन पर दोष भी सिद्ध नहीं हो सका है।
असर-ए-इंतजार
जाहिर है आधे से ज्यादा कैदियों को जेल में जिंदगी बितानी पड़ रही है और न्याय का इंतजार है। वहीं दूसरी तरफ सलमान का स्टारडम उन्हें 48 घंटों में राहत दिला देता है। यानी कानून के लिए सबके प्रति एक समान भावना होते हुए भी नहीं दिखती।