{"_id":"56eaa4974f1c1b6c0b8b4646","slug":"12-faces-of-assembly-election-of-five-states","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 दिग्गज, विधानसभा चुनावों में जिन पर होंगी निगाहें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
12 दिग्गज, विधानसभा चुनावों में जिन पर होंगी निगाहें
Thu, 17 Mar 2016 06:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 17 Mar 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
assembly election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्मियों में चुनावी सरगर्मी फिर चरम पर होगी। अप्रैल में 5 राज्यों में चुनाव होना है, जिनमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल महत्वपूर्ण हैं। केंद्र की राजनीति में काबिज भाजपा की निगाह इन राज्यों पर हैं। आइए जानते हैं किस राज्य में भाजपा की क्या हैसियत है और कौन हैं इन राज्यों में बड़े खिलाड़ी।
स्टिंग के बाद बैकफुट पर हैं ममता
2 of 13
ममता
- फोटो : pti
'पोरिबर्तन' की लहर पर सवार ममता बनर्जी ने पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय राजनीति की सबसे करिश्माई जीत हासिल की थी। उन्होंने पश्चिम बंगाल में 'अपराजेय' मान लिए गए वाम मोर्च को उखाड़ फेंका। हालांकि इस बार चुनाव के ऐन पहले आए स्टिंग से वो बैकफुट पर हैं। पार्टी के कई आला नेता कैमरे पर पैसे लेते पकडे़ गए हैं। आगामी चुनाव उनके राजनीतिक जीवन का सबसे कठिन चुनाव है।
सीपीएम की कमान सूर्यकांत के हाथों में
3 of 13
सूर्य कांत मिश्रा
34 साल तक पश्चिम बंगाल में शासन कर चुकी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की कमान सूर्यकांत मिश्रा के हाथों में है। बुद्घदेव भट्टाचार्य और बिमान बोस के नेतृत्व में पिछला चुनाव लड़ चुकी सीपीएम ने पिछले वर्ष ही उन्हें राज्य इकाई का सचिव नियुक्त किया था। मिश्रा 2011 से विधानसभा में नेता विपक्ष हैं और उन्हें मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है। पेशे से डॉक्टर मिश्रा को 2011 सीपीएम की पोलित ब्यूरो में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी की सेंधमारी से परेशान गोगोई
4 of 13
तरूण गोगोई
तरूण गोगोई 79 वर्ष के हो चुके हैं, हालांकि असम में बीजेपी की सेंधमारी से परेशान कांग्रेस उन्हें ही अपना खेवनहार मानती है। वे लगातार तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनावों उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था, जबकि राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस केवल 3 ही जीत पाई थी। 2009 के चुनावों में कांग्रेस ने असम में 9 लोकसभा सीटें जीती थीं।
विज्ञापन
'दलबदलू' सोनोवाल के भरोसे भाजपा
5 of 13
सर्बानंद सोनोवाल
सर्बानंद सोनावाल 'दलबदलू' हैं, हालांकि मोदी के चेहरे पर दिल्ली और बिहार में मुंह की खा चुकी भाजपा ने उन्हें असम में मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है। 2011 में वे असम गण परिषद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने राज्य में भाजपा को 7 सीटें दिलाई थीं, जिसके बाद केंद्र में उन्हें बतौर पुरस्कार मंत्री पद दिया गया। पार्टी ने उन्हें इसी जनवरी में मंत्री पद से हटाकर असम में चुनावी तैयारियों के लिए भेज दिया। वे राज्य में पार्टी के अध्यक्ष भी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।