साल 2016 खत्म होने को है, तो ऐसे में बीते साल की कुछ ऐसी घटनाएं भी जेहन में ताजा हो रही हैं जिन्होंने लोगों को झकझोर कर रख दिया। आइए डालते हैं कुछ ऐसी ही तस्वीरों पर एक निगाह जो आपकी खट्टी मिठी यादों को ताजा कर देंगी।
(सभी तस्वीरें बीबीसी से)
सीरिया के ओलेप्पो शहर में चल रही बमबारी के बीच जिंदा बचे पांच साल के ओमरान दकनीश की इस तस्वीर ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। सीरिया में सरकार समर्थित सेना और विद्रोहियों के बीच चल रही फायरिंग के बीच खून से लथपथ ओमरान को जैसे तैसे युद्धक्षेत्र से बचाया गया था। बाद में एक एंबुलेंस में उपचार के दौरान की ये तस्वीर पूरी दुनिया में सोशल मीडिया पर छा गई।
अलेप्पो की ही इस एक और तस्वीर ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। जहां हवाई बमबारी में पूरी इंसानी बस्ती ध्वस्त हो गई। इसी तबाही के बीच कुछ लोग अपने मासूमों के साथ सुरक्षित बचने की जद्दोजहद करते हुए।
दुनियाभर में विभिन्न जगहों पर चल रहे युद्धों के बीच लोगों को अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों को छोड़ना पड़ा। दर्दनाक ये रहा कि सुरक्षित ठिकानों की तलाश में भी मौत ने लोगों का पीछा नहीं छोड़ा। जानकारी के अनुसार साल 2016 में 3800 से ज्यादा लोगों की जान इसी चक्कर में चली गई। लीबिया से भागे लोगों को ले जा रहे एक जहाज से लोगों ने बीच समुंद्र में ही छलांग लगा दी जिसमें से कई लोगों की मौत हो गई।
नफरत और आतंकवाद की दर्दभरी तस्वीरों के बीच बीते साल कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आई जिन्होंने इंसानियत का अलग ही चेहरा पेश किया। रियो ओलंपिक की इस तस्वीर को ही देख लीजिए जहां 5000 मीटर की रेस में काफी आगे दौड़ रही अमेरिकन धावक एबे डी अगोस्टिनो ने अचानक अपनी रेस बीच मेंही छोड़ दी। कारण, न्यूजीलैंड की निक्की हैंबलिन रेस में अचानक अपना नियंत्रण खोकर गिर गई थीं, ऐसे में उनकी मदद के लिए अगोस्टिनो सामने आईं।