फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: सोनू की फोन पर बात सुनकर पूरी बस हो गई खाली, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 29 Oct 2023 05:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 29 Oct 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
Viral Jokes: Sonu Monu Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Viral Jokes in Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



टीचर - बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,

ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया,

ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है और

ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।

ये बात सुनकर नंदू बोला - और ये रही हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया।

(नंदू की फिर तगड़ी कुटाई हुई)।

Viral Jokes: Sonu Monu Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

सोनू दर्जी का काम करता था, वो दुकान जाने के लिए बस में चढ़ा, 

उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला... तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा,

इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई। 

 

Viral Jokes: Sonu Monu Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

एक बेवकूफ पति अपनी पत्नी से कहता है
कि कभी-कभी चुप भी रहा करो।

मगर एक बुद्धिमान पति कहता है कि

तुम्हारे लब जब खामोश रहते हैं, तो चेहरा बेहद हसीन लगता है।

Viral Jokes: पापा- बेटा तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ? बेटे का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Jokes: Sonu Monu Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं?

पति- ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सिरी, करवाचौथ
और जन्मदिन पर जबरदस्ती  गिफ्ट मांगती हो ना, 
उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।

Jokes: पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया? वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी



 

विज्ञापन
Viral Jokes: Sonu Monu Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock


पप्पू- पापा मुझे मैडम रोज मार लगाती हैं।

पापा- तू डर मत बेटे, तू तो शेर का बच्चा है!

पप्पू- मैडम भी यही कहती हैं।

पापा- क्या?

पप्पू- ना जाने किस जानवर की औलाद है
कुछ पढ़ता ही नहीं!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed