Viral Jokes: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही वह दिल की कई बीमारियों से बचा रहता है। यही वह है कि लोगों को नियमित रूप से हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है। अगर आपको लगता है कि आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं तो, आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Viral Jokes: मां-बेटे की मजेदार बातें पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले
एक बार एक बादशाह ने खुशी में सब कैदी रिहा कर दिये।
उन कैदियों में बादशाह ने एक कैदी को देखा जो बहुत ही बुजुर्ग था।
बादशाह- तुम कब से कैद में हो?
बुजुर्ग- आप के अब्बा के दौर से।
यह सुनकर बादशाह की आंखों में आंसू आ गये और बोला..
इसको दोबारा कैद करो ये अब्बा की निशानी है।
बेटा- मम्मी, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?
मां- बेटा तू तो करोड़ों का है...
बेटा- तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है!!!
फिर मां ने की चप्पलों की बरसात।
Viral Jokes: संता-बंता की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले
टीचर- शाहजहां कौन था?
सोनू- वह एक मजदूर था।
टीचर- कैसे?
सोनू- आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई इमारतों का निर्माण किया था।
Viral Jokes: बाबा- बेटा तुझ पर किसी चुड़ैल का साया है, चिंटू ने दिया झन्नाटेदार जवाब
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- कटने ही तो जा रहा है कौन सा, स्कूल जा रहा है !!!