फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: पति से पत्नी- बेबी, क्या तुम मेरे लिए चांद-तारे ला सकते हो? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 12 Oct 2023 04:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 12 Oct 2023 04:16 PM IST
विज्ञापन
Viral Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Viral Jokes: हंसी-मजाक करने से हमारा मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही हम सकारात्मक सोचते हैं जिससे किसी भी तरह के तनाव से बच रहते हैं। हम सभी को हंसाने में जोक्स और चुटकुलों को भी बड़ी भूमिका होती है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप नीचे दिए गए जोक्स को पढ़कर हंस सकते हैं। 


 
पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!

Viral Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

बीवी- बेबी, क्या तुम मेरे लिए चांद-तारे ला सकते हो?
सोनू- नहीं जानू... कुछ और बताओ! मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं
बीवी- क्या तुम्हारा फोन चेक कर सकती हूं?
सोनू- कहां है वो चांद पर जाने का रास्ता, जिसके बारे में तुम बोल रही थी।
 

Viral Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

ट्रेन में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार!
उसी ट्रेन में चिंटू भी जा रहा था... 
उसने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह, जो टिकट न खरीदें वो वो होशियार,
हमने जो खरीद के रखी है तो हम बेवकूफ हैं क्या...? 

Jokes: डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं? मरीज ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पति- मुझे अपनी बीवी से तलाक
चाहिए वह बर्तन फेंक कर मारती है,
जज- अभी भी मार रही है या पहले से
पति- 5 साल पहले से
जज- तो इतने साल बाद तलाक क्यों?
पति- क्योंकि अब उसका निशाना
पक्का हो गया है..

Funny Jokes: टीचर- यमुना नदी कहां बहती है? संजू ने दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन
Viral Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Twitter

सुहागरात को पति अपनी बीवी की गोद में लेटा था... 
पति- अगर मैं मर गया तो? 
रिंकी- ऐसा मत कहो जानू।
पति- अगर मैं मर गया तो क्या तुम तुरंत शादी करोगी? 
रिंकी- नहीं तुरंत नहीं, 2 -3 महीने तो रुकना पड़ेगा नहीं तो लोग क्या कहेंगे?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed