फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: पति- आज सब्जी बिल्कुल भी अच्छी नहीं बनी है, पत्नी ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Wed, 07 Dec 2022 07:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Dec 2022 07:14 PM IST
विज्ञापन
Viral Jokes Husband To Wife Vegetables didn't well Read Pati Patni Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Viral Jokes in Hindi: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और आप खुश रहते हैं। हंसने से इंसान कई बीमारियों से दूर रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योगगुरु दोनों इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर इंसान हंसता रहता है, तो अपने सार दुख दर्द को भूल जाता है जिससे मानसिक तनाव और चिंता उसके आस-पास भी नहीं भटकटी है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



रमेश- पप्पू मैंने सुना है कि तुम्हारी शादी हो गई है, बधाई हो तुम्हें
पप्पू- हां पर मैंने शादी तोड़ दी। 
रमेश- अरे ऐसा, क्यों किया?
पप्पू- यार जब मैंने उससे पूछा कि तुम्हारा पहले किसी के साथ चक्कर रहा है तो उसने साफ मना कर दिया
रमेश- ये तो अच्छी बात थी ना पागल
पप्पू- दोस्त जो किसी और का नहीं हुआ वो मेरा क्या होगा

Viral Jokes Husband To Wife Vegetables didn't well Read Pati Patni Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं।
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं।
दूसरी- क्या बताऊं बहन.. 2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा? 
दूसरी- तब (2021 )भी कोविड था, और शादी के लिए केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती?

 
Viral Jokes Husband To Wife Vegetables didn't well Read Pati Patni Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पति- आज सब्जी बिल्कुल भी अच्छी नहीं बनी है।
पत्नी- चुपचाप खा लो। सब्जी को फेसबुक पर 500 लोगों ने लाइक किया है और आपके ही अलग नखरे हैं।
पति बेहोश...

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Jokes Husband To Wife Vegetables didn't well Read Pati Patni Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay
सुहागरात को पत्नी की घूंघट उठाकर पप्पू रोमांटिक अंदाज में बोला...
पप्पू- हमै तुमाई आंखन में पूरौ शहर दीख रऔ है
पप्पू की पत्नी- देखियो, आगे बाले चौराहे पे मारो ब्वॉयफ्रेंड लगो है का...
पप्पू बेहोश

Jokes Hindi: दामाद- ससुर जी...आपकी बेटी में दिमाग नाम की चीज ही नहीं, मिला गजब का जवाब
 
विज्ञापन
Viral Jokes Husband To Wife Vegetables didn't well Read Pati Patni Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े। 
इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ? 
चिंटू- सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है 
जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed