Majedar Chutkule in Hindi: हंसने से शारीरिक और मानसिक सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कुछ लोग तो इसे लाफ्टर मेडिसिन भी कहते हैं। खुल कर हंसने से हमारे शरीर में ताजगी का संचार होता है। सिर्फ यही नहीं हंसने का असर हमारी उम्र पर भी दिखाई देता है। हंसना एक तरह की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जैसा है। हंसने से हमारी मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है और एंटी-एजिंग में मदद मिलती है। इसलिए कोशिश करें कि हमेशा हंसते रहें। सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ जोक्स वायरल होते रहते हैं जो हंसने में हमारी मदद करते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर- पढाई शुरू कर दो, पेपर आने वाले हैं
पप्पू- मैं तो खूब पढाई करता हूं, कुछ भी पूछ लो
मास्टर- बता ताजमहल किसने बनाया
पप्पू- मिस्त्री ने
मास्टर-अबे गधे मतलब किसने बनवाया
पप्पू- ठेकेदार ने बनवाया होगा...
मरीज- मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती,
सोने के बाद नींद नहीं आती काम करूं तो थक जाता हूं।
डॉक्टर- बहुत गंभीर बीमारी है, एक काम करो,
सारी रात धूप में बैठो जल्दी ठीक हो जाओगे।
Jokes: टीचर- बच्चों बताओ...अकबर ने कब तक शासन किया था? संता का जवाब सुनकर उड़े होश
मास्टर जी- इतने दिन से कहां थे?
छात्र- बर्ड फ्लू हो गया था।
मास्टर जी- पर ये तो बर्ड में होता है, इंसानों में नहीं।
छात्र- इंसान समझा ही कहां है आपने...?
रोज तो मुर्गा बना देते हैं।
Jokes: लड़का- तुम लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो? लड़की ने दिया हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाला जवाब
महिला दुकानदार से - सेठ जी लाल मिर्च देना।
सेठ (नौकर से) - हरी मिर्च दे जल्दी।
महिला - सेठ जी, लाल मिर्च चाहिए।
सेठ - हरी मिर्च देना जल्दी।
महिला (गुस्से में) - अबे पागल हो गया है क्या सेठ, लाल मिर्च मांग रही हूं लाल।
सेठ - बहन जी, ठंड रखो, लाल मिर्च ही दूंगा, हरी तो मेरे नौकर का नाम है।