फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: बॉस की नई कार देखकर पप्पू ने बोली ऐसी बात पढ़कर बन जाएगा आपका दिन

Fri, 31 Jan 2025 07:58 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 31 Jan 2025 07:58 PM IST
सार

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लगभग हर इंसान तनाव और चिंता जैसी समस्याओं से परेशान है। हर कोई किसी न किसी तरह की परेशानी से जूझ रहा है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा।

विज्ञापन
Viral Jokes boss employee jokes in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Today Viral Jokes: आज की भागजौड़ भरी रफ्तार वाली जिंदगी में तनाव और चिंता हर किसी के जीवन का हिस्सा बन गए हैं। इस तनावपूर्ण जीवनशैली से निजात पाने के लिए विशेषज्ञों का मानना है कि हमें खुद के लिए कुछ समय जरूर निकालना चाहिए। ऐसे समय में हंसी-खुशी से रहने से न सिर्फ हमारा मन शांत रहता है बल्कि यह हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। हंसने से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हम कई बीमारियों से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए रोज धमाकेदार चुटकुले लेकर आते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए बॉस-एम्प्लाई के धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो चलिए, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...



बॉस की नई कार देखकर पप्पू खुश हो कर बोला
वाह बॉस क्या बढ़िया गाड़ी है
बॉस ने पप्पू के कंधे पर हाथ रख कर कहा
तू अगर ईमानदारी से काम करेगा, जी लगालगा के मेहनत करेगा
समय पर आएगा, छुट्टियां नहीं लेगा, ओवर टाइम करेगा और टारगेट पूरा करेगा तो
अगली बार मैं इससे भी बड़ी गाड़ी लूंगा...

Viral Jokes boss employee jokes in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

कर्मचारी- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए।
बॉस- छुट्टी एक शर्त पर मिलेगी। पहले ये बताओ कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
कर्मचारी- सर, हो सकता है बाहुबली ने कटप्पा को छुट्टी न दी हो।
बॉस- बताओ कितने दिन की छुट्टी चाहिए?

Viral Jokes boss employee jokes in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारी- सर बहुत बारिश हो रही है, क्या आज ऑफिस आना है?
बॉस- खुद ही सोच लो किससे दिनभर बेइज्जती करानी है... मुझसे या पत्नी से?
कर्मचारी- ठीक है सर... मैं आ रहा हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Jokes boss employee jokes in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू और गप्पू बात कर रहे थे
पप्पू- मेरा बॉस सबको परेशान करता था
तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में
चुपके से एक चॉकलेट रख दी
और एक पर्ची भी डाल दी
पर्ची में लिखा था: जानू दोनों तुम ही खाना
उस पागल को मत देना
आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था
चेहरा इतना सूजा हुआ था कि
एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था....
 
विज्ञापन
Viral Jokes boss employee jokes in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू- हेलो बॉस मुझे टेररिस्ट ने पकड़ लिया है,
दोनों हाथ काट दिए, आंख फोड़ दी, किडनी निकाल ली
बॉस- देख ले हो सके तो आजा, आज ऑडिट है...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed