Viral Jokes: हंसना हम सब के जीवन के लिए बेहद जरूरी है। यह न सिर्फ हमारे मन को खुश रखता है, बल्कि हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। हंसने से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हम कई बीमारियों से दूर रहते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसने के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। इसलिए, दिन में कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हम कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। ये चुटकुले आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देंगे और आपका दिन बना देंगे। तो चलिए, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला...
Viral Jokes: टीचर- बोर्ड पर 55 लिखो, फिर पप्पू ने जो किया वो पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे बेहाल
हंसना किसी भी इंसान के सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान अपने जीवन में भविष्य के प्रति सकारात्मक रहता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा।
चिंटू नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था,
इतने में ही एक बहुत ही सुंदर लड़की दुकान में आई
चिंटू बोला- नमस्ते जी, आप बहुत सुंदर हैं।
लड़की- शुक्रिया!
चिंटू- क्या आज शाम को हम कहीं मिल सकते हैं?
लड़की-लजी नहीं, मैं शादीशुदा हूं।
चिंटू- पति से कह देना सहेली से मिलने जा रही हूं...!
लड़की- आप खुद कह दो वही इस समय आपके बाल काट रहे हैं..!
नाई ने चिंटू को कर दिया गंजा!
ये भी पढ़ें- Desi Jokes: दोस्तों के जमघट में सुना दें ये पांच झन्नाटेदार चुटकुले, खिल उठेगा सभी का चेहरा
टीचर- बोर्ड में 55 लिखो।
पप्पू- सर कैसे लिखते हैं।
टीचर- पांच लिखे फिर उसके साइड में एक और 5 लिखा
पप्पू ने बोर्ड में 5 लिखा और रुक गया।
टीचर- अबे क्या हुआ रुक क्यों गया।
पप्पू- सर दूसरा 5 किस साइड लिखूं समझ नहीं आ रहा।
शायद हार्ट अटैक आया है, जल्दी से एंबुलेंस बुलवाओ ना...!
पति (जल्दी-जल्दी में)- ठीक है फोन करता हूं, जरा अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ...!
पत्नी- चलो रहने दो, अभी रुक जाओ पहले से ठीक लग रहा है।
कल क्लीनिक पर जाकर दिखा लेंगे...!
तभी पति की भी आंख खुल गई।
पति- पगला गई हो क्या? सुबह सुबह मेकअप...
पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है, फेस लॉक लगा दिया था, और अब वह मुझे पहचान नहीं रहा है...!