Viral Funny Jokes: हर इंसान को हंसना चाहिए, क्योंकि आज के दौर में यह बेहद जरूरी है। हंसने से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से होता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम रहता है। लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हंसने की सलाह देते हैं। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Funny Jokes: दरोगा- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? संता ने दिया मजेदार जवाब, पढ़िए वायरल जोक्स
दरोगा- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई?
संता- सर, हवलदार साहब ने कहा था, अगर जेल नहीं जाना चाहता तो, तो जेब गर्म कर, मैंने माचिस जला दी।
मास्टर जी - मुहावरे का अर्थ बताओ 'सांप की दुम पर पैर रखना'
स्टूडेंट - पत्नी को मायके जाने से रोकना।
टीचर समझ नहीं पा रहे हैं कि इतनी गहरी जानकारी इसे कैसे हुई।
संता- मोनू आपस में बात कर रहे थे
बंता- यार मैं अपनी गर्लफ्रेंड को बर्थडे पर क्या गिफ्ट दूं?
संता- मेरा मोबाइल नंबर दे दे।
मैडम- बेटा, मान लो अगर चोर पीछे के दरवाजे से घर में घुस जाए, तो तुम सबसे पहले क्या करोगे?
बच्चा - तो मैं 001 पर फोन करूंगा तो पुलिस भी पीछे के दरवाजे से आएगी।
मरीज- डॉक्टर यह मेरा पहला ऑपरेशन है थोड़ा ध्यान से करना
डॉक्टर - डरो मत, यह मेरा भी पहला ऑपरेशन है।